फ्लाइट को ऑटो मोड में छोड़कर इस करोड़पति ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटन। अमेरिका के एक करोड़पति को निजी विमान में नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पांच साल तक की सजा हो सकती है। दोषी ने 15 साल की लड़की से संबंध बनाने के लिए निजी विमान को ऑटो पायलट मोड पर छोड़ दिया था। इस मामले में 28 मई को सजा सुनाई जाएगी।

अदालत ने 53 वर्षीय स्टीफन ब्रैडली मेल को पिछले साल दिसंबर में प्लेन में अवैध यौन आचरण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त होने का दोषी ठहराया गया था। आरोप था कि स्टीफन ने वर्ष 2017 में दो बार विमान में नाबालिग के साथ संबंध बनाए थे। इसके बाद उसे गर्भनिरोधक गोलियां खाने के लिए भी कहा था। न्यूजर्सी का रहने वाला दोषी स्टीफन लड़की को पायलट की ट्रेनिंग दे रहा था। दोषी ने 16 साल की उम्र में लड़की को लाइसेंस दिलाने का वादा भी किया था।

दोषी चैरिटी भी चलाता था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टीफन एक ब्रोकरेज फर्म का मालिक है। उसका तलाक हो चुका है। वह तीन बच्चों का पिता है। उसने एयर लाइफलाइन नाम से चैरिटी की शुरुआत की थी। इसके जरिये वह बच्चों को इलाज के लिए अमेरिका के अलग-अलग शहरों में पहुंचाता था।

प्रशिक्षण का बहाना दिया

नाबालिग लड़की की मां का आरोप है कि स्टीफन उनकी बेटी को विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। वह एक चैरिटी चलाता है और उसने घर में ही हेलीपैड बना रखा है। स्टीफन ने कहा था कि जब बेटी 16 साल की हो जाएगी, तो वह उसे पायलट का लाइसेंस दिलवा देगा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *