पंजाब में फिर दिखा कांग्रेस का दबदबा, 10 सीटों पर चल रही है आगे, पढ़ें कौन किस सीट पर आगे है

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों में अकाली-बीजेपी गंठबंधन को 2 और आप को सिर्फ 1 सीट मिल रही है. पंजाब में अंतिम दिन 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था. पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और राज्य में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं।

पंजाब में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला लोकसभा निर्वाचन (Punjab Elections 2019) क्षेत्र हैं. पंजाब की पटियाला सीट पर परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी व अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से है।

हरसिमरत कौर बादल का कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ा मुकाबला

बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल का कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ा मुकाबला है.अमृतसर में भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस के टिकट पर गुरजीत सिंह औजला चुनाव मैदान में हैं. वहीं, गुरदासपुर में सुनील जाखड़ और भाजपा के सनी देयोल के बीच कड़ा मुकाबला है।

इस बार कांग्रेस का दबदबा देखने को मिल रहा है. कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है और अकाली को 2 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आम आदमी पार्टी को 1 सीट तो बीजेपी का खाता भी खुलते नहीं दिख रहा है।

  • – अमृतसर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला 2610 वोटों से आगे. केंद्रीय राज्‍यमंत्री हरदीप पुरी पीछे चल रहे हैं.
  • -सनी देयोल को अब तक 27453 और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 16951 मत मिले हैं.
  • -फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. अमर सिंह आगे चल रहे हैं.
  • – रुझानों में कांग्रेस 9 सीटों पर आगे, अकाली को 3 और AAP को केवल 1 सीट..
  • – बठिंडा लोकसभा सीट से NDA की हरसिमरत कौर बादल पीछे चल रही है.
  • – गुरदासपुर के काउंटिंग सेंटर की तस्वारें. गुरदासपुर सीट पर सनी देओल का मुकाबला सुनील जाखड़ से हैं.
  • -गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल आगे चल रहे हैं.

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *