जालंधर में मासूम बच्ची से रेप, गुस्साए लोगों ने बलात्कारी को पीट-पीट कर मार डाला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है। गणेश नगर में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने 6 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची की मां काम के चलते घर से बाहर गई हुई थी। घटना से नाराज हुए लोगों ने बलात्कार करने वाले व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला।

थाना रामामंडी के तहत आते गणेश नगर में जब बच्ची की मां घर लौटी तो देखा कि उसकी मासूम बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके साथ बलात्कार किया है। मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना से आहत लोगों ने आरोपी को पकड़ कर बुरी तरह से पीटा। मरणासन्न अवस्था में आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को लेकर पुलिस जब तक अस्पताल पहुंचती तब तक वह दम तोड़ चुका था।

उधर, मासूम बच्ची को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसका इलाज हो रहा है। लोगों के मुताबिक मासूम बच्ची से रेप करने वाला व्यक्ति नशे में था। इस घटना से इलाके में काफी रोष है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *