ईरान पर सैन्य कार्रवाई का आदेश देकर पलटे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जानें वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटन। ईरान की ओर से अमेरिकी सर्विलांस ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उस पर सैन्य कार्रवाई की मंजूरी दे दी थी। हालांकि ईरान से तनाव के बीच उन्होंने अपने इस आदेश को रात तक वापस भी ले लिया।

राष्ट्रपति के साथ रक्षा अधिकारियों, सदन के नेताओं और प्रशासन के अन्य सीनियर अधिकारियों की गहन मीटिंग हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में ट्रंप ने ईरान के कुछ निश्चित टारगेट्स जैसे राडार और मिसाइल बैटरियों पर पर अटैक को लेकर सहमति जताई थी, लेकिन फिर अचानक ही फैसला बदल दिया।

न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती बातचीत में मंजूरी के बाद ट्रंप ने गुरुवार की शाम को अचानक फैसला बदल दिया। यदि फैसले पर अमल होता तो मध्य पूर्व में अमेरिका की बीते कुछ सालों में यह तीसरी सैन्य कार्रवाई होती। इससे पहले 2017, 2018 में अमेरिका ने सीरिया में सैन्य कार्रवाई की थी।

यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर अपना मन क्यों बदला। इस संबंध में पूछे जाने पर वाइट हाउस की ओर से कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया गया। न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक वाइट हाउस की ओर से उसके लेख को लेकर भी कुछ नहीं कहा गया है।

अमेरिकी की सैन्य योजना से जुड़े एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि ईरान की धरती से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने अमेरिकी सर्विलांस ड्रोन को मार गिराया था। 130 मिलियन डॉलर की लागत वाले इस ड्रोन को गिराए जाने के बदले में अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई का फैसला लिया था। (साभार-एनबीटी)

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *