नई व्यवस्था : वन नेशन-वन कार्ड, देश में अब कहीं भी ले सकेंगे राशन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में ‘एक देश-एक चुनाव’ की चर्चा के बीच मोदी सरकार ने ‘एक देश-एक कार्ड’ का एलान किया है. इसके तहत राशन कार्डों की देशभर में पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू होगी. इससे सब्सिडी पर राशन लेनेवालों को बड़ी सहूलियत होगी. वे देश के किसी भी हिस्से में किसी भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान से रियायती दरों पर अनाज उठा सकेंगे।

सबसे ज्यादा लाभ नौकरी व अन्य वजहों से एक से दूसरे शहरों में जानेवाले लोगों को इस बदलाव से होगा. उन्हें सब्सिडी वाले राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा. साथ ही भ्रष्टाचार पर भी लगाम कसेगा। इससे पहले मोदी सरकार ने राशन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कर धांधली रोकने में सफलता हासिल की थी।

केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता व सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व में राज्यों के खाद्य सचिवों की बैठक में इस फैसले को तेजी से लागू करने का निर्णय लिया गया. प्रवासी श्रमिकों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने का दावा करते हुए पासवान ने कहा कि जरूरतमंदों को अब पूर्ण खाद्य सुरक्षा मिलेगी. लाभार्थियों को आजादी मिलेगी, क्योंकि वे एक पीडीएस दुकान से बंधे नहीं होंगे।

कई राज्यों में पहले से

खाद्य मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा में राज्य स्तर पर पहले से ही ऐसी व्यवस्था लागू है. यहां यह कार्यक्रम इंटिग्रेटेड मैनेजमेंट ऑफ पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (आइएमपीडीएस) के नाम से जाना जाता है. इन राज्यों में लाभार्थी किसी भी जिले से राशन प्राप्त कर सकता है। शहर बदलने पर अब नहीं होगी परेशानी, 6.12 करोड़ टन अनाज हर साल 81 करोड़ लाभार्थियों के बीच होता है वितरित।

ये होंगे लाभ

  • लाभार्थी देश की किसी भी राशन दुकान से रियायती दरों पर राशन ले सकेंगे
  • नौकरी जैसी वजहों से घर से पलायन करने वालों को फायदा
  • राशन दुकानदारों की मनमानी और चोरी को बंद करने में मददगार
  • एक उपभाेक्ता-एक कार्ड को बढ़ावा, फर्जी कार्ड पर नकेल

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *