वीडियो द्वारा जनता को डाक्टरों प्रति विश्वास व सकारात्मक रवैया अपनाने का संदेश
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर व कपूरथला के कुछ प्रतिष्ठित डाक्टरों के समूह ने मिलकर डॉक्टर्स डे से पूर्व एक वीडियो जारी कर पब्लिक को डाक्टरों की कार्यक्षमता, कर्मठता व मरीज प्रति संवेदनशीलता को समझाने व उसपर विश्वास करने पर जोर दिया है।ये वीडियो जो कि शहर के काफी लोगों के पास पहुँच भी चुकी है और लोगों में खासी चर्चा का विषय भी बन रही है।
इस वीडियो में जहां डाक्टर्स के कर्तव्यों व जिम्मेवारी की बात की गयी है वही पब्लिक को भी यह समझाने की कोशिश की गयी है कि वे डाक्टरों के आदर के साथ साथ उनके काम पर भी विश्वास करें। डाक्टर ही एक ऐसा व्यक्ति है जो हर अपने मरीज के लिए हर समय उपलब्ध होता है और उसकी हमेशा यही कोशिश व प्रार्थना रहती है कि उसका मरीज हमेशा स्वस्थ व निरोग रहे।
डाक्टर पर प्यार व विश्वास करना चाहिए
वीडियो को निर्मित व प्रस्तुत करने में कपूरथला के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. हरजीत सिंह व जालंधर के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. एम एस भूटानी के अलावा एस पी एस ग्रोवर का भी सहयोग रहा। बातचीत में इन डाक्टर्स ने बताया कि वे लोग इंसान है व भगवान नहीं है उनसे जिंदगी में जो भी कार्य सबसे अच्छे से हो पाता है वे करते है लेकिन जनता को ये बात समझनी चाहिए व एक डाक्टर पर प्यार व विश्वास करना चाहिए जिससे वह अपना फर्ज बखूबी निभा सके।
वे लोग जनता के लिए ही बने है व उन्हें एक अच्छा माहौल व प्यार मिलना चाहिए जिससे वे बढ़िया तरीके से मानवता की सेवा व संभाल कर सके। डा. नवीन चितकारा, डा. संदीप गोयल, डा. कुलविंदर कौर, डा. संदीप धवन, डा. पुनीत ग्रोवर, डा. के के चावला, डा. शिवानी सलोंत्रा, डा. हरनेक ग्रोवर, डा. सुखविंदर, डा. जसप्रीत व डा. सुरजीत कौर ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।









