भाजपा विधायक पर गिरी गाज, पार्टी से निकाला गया, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 12 Jul 2019

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रणव सिंह को दो दिन पहले उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने गुरुवार देर शाम हरिद्वार में संवाददाताओं को जानकारी देते हुये बताया कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। इस संदर्भ में बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व को उनके निष्कासन की सिफारिश की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्ट और उत्तराखंड मामलों के प्रभारी श्याम जाजू ने चैम्पियन के आचरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह जिन्हें बॉडी बिल्डिंग में चैंपियनशिप प्राप्त करने के कारण चैंपियन नाम से जाना जाता है एक वीडियो वायरल होने के बाद चचार् में थे। इस वीडियो में वह चार हथियारों के साथ, शराब पीते हुए गाने की धुन पर थिरकते हुये प्रदेश और देश के लिए अत्यंत आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। अनुशासनहीनता करे, उसे सहन नहीं किया जाएगा।

चैम्पियन का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक पत्रकार को धमकाते हुए दिखे थे। चैम्पियन उन कांग्रेसी विधायकों में से थे जिन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और भाजपा में चले गए थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *