डिप्टी कमिश्नर हुए पहले से ज्यादा पावरफुल, CM अमरिंदर सिंह ने सौंपा एडिशनल पावर

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 618 शब्द|📅 12 Jul 2019

कैप्टन ने 10 करोड़ रुपए के निवेश वाले प्रोजैक्टों को मंजूरी के लिए डिप्टी कमीश्नरों को शक्तियां

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 10 करोड़ रुपए के निवेश वाले प्रोजैक्टों को स्वतंत्र तौर पर मंजूरी देने के लिए डिप्टी कमीश्नरों को शक्तियां देने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन मंजूरी की प्रक्रिया को और सरल बनाकर व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अन्य प्रमुख कदम उठाए हैं।

विभिन्न प्रोग्रामों और प्रोजैक्टों का जायज़ा लेने के लिए डिप्टी कमीश्नरों के साथ मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की जिसमें प्रणाली को और जन समर्थकी और अधिक सुरक्षित बनाकर इन प्रोजैक्टों को लागू करने में अंतर को भरने के लिए रूप रेखा तैयार की।

जेलों की सुरक्षा, नशों, जल प्रबंधन, शिक्षा और श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समारोहों संबंधी मीटिंग में विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश के सम्बन्ध में तसल्ली का प्रगटावा किया क्योंकि अब तक 50 हज़ार करोड़ तक के प्रोजैक्ट पहले ही ज़मीनी स्तर पर आ गए हैं।

नशों के तस्करों पर कानून का शिकंजा सख़्ती से कसे पुलिस

मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त होने वाले गाँवों और नशों में फंसे व्यक्तियों को ईलाज और पुनर्वास प्रदान कराने के लिए इकठ्ठा होकर काम करने वालों के लिए लाभ देने के सरकार के फ़ैसले का ऐलान किया। नशों के मामलों में मुक्ति दर पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने मुकदमा चलाने की प्रक्रिया पर और ज़ोर देने का न्योता दिया जिससे नशों के समगलर आसान ढंग से ज़मानत प्राप्त न कर सकें। उन्होंने नशों के तस्करों पर कानून का शिकंजा सख़्ती से कसने के लिए जि़ला पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विशाल कार्य के साथ अकेली एस.टी.एफ. नहीं निपट सकती।

जेलों की सुरक्षा के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली की तिहाड़ जेल की तजऱ् पर दक्षिणी राज्यों से सुरक्षा बटालियन प्राप्त करने के लिए विचार कर रही है जिससे सुरक्षा मुलाजिमों और कैदियों और उनके परिवारों के बीच भाषाई अड़चने पैदा की जा सकें। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा मुलाजिमों के कैदियों के नज़दीक जाने पर रोक लगेगी।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जेलों की नियमित आधार पर निजी जांच के लिए डिप्टी कमीश्नरों को निर्देश दिए जिससे कैदियों के कल्याण को यकीनी बनाया जा सके। कैदियों के कल्याण की महत्ता पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलें कोई बुच्चडख़ाने नहीं हैं जहाँ कैदियों को डालकर भुला दिया जाये। उन्होंने कहा कि कैदियों को शारीरिक प्रशिक्षण समेत व्यस्त रखने के ढंग ढूँढना बहुत महत्वपूर्ण है।

कैप्टन ने पानी की नाजुक स्थिति पर चिंता प्रकट की

राज्य में पानी की नाजुक स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने पानी की बर्बादी को रोकने और इस सम्बन्ध में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए डिप्टी कमीश्नरों को कहा। डिप्टी कमीश्नरों को अपने-अपने जिले में जल संभाल और बारिश के पानी की संभाल के लिए योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने इन कामों को बिना अड़चन चलाने को यकीनी बनाने के लिए अंतर-विभागीय तालमेल करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने बारिश के पानी की स्टोरेज के लिए गाँवों के छप्पड़ों की सफ़ाई पर नियमित निगरानी रखने के लिए भी डिप्टी कमीश्नरों को कहा। उन्होंने पानी के कम इस्तेमाल करने वाली फसलों और फ़सली तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने के लिए भी कहा।

सरकार द्वारा राज्य भर में शुरू की सफ़ाई मुहिम का जायज़ा लेते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने घर स्तर पर कूड़ा-कर्कट अलग करने की स्कीम शुरू करने का ऐलान किया जिससे सूखे और गीले कूड़े को इक_ा करके इसका अलग-अलग तौर पर निपटारा करने को यकीनी बनाया जा सके।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *