संसद में बिफर पड़े श्वेत मलिक, गुलाम नबी आजाद को सुनाई खरी-खरी, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 12 Jul 2019

डेली संवाद, अमृतसर
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त-मंत्री निर्मला सीता रमन द्वारा पेश किये यूनियन बजट पर राज्यसभा के बजट सत्र के दौरान बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट जहाँ देश-हितैषी है वहीँ आम जनता के लिए बहुत ही लाभप्रद है।

मलिक ने मोदी सरकार की विकास कार्यों में खलल डालने वाले व जन-हितैषी बजट का विरोध करने वाले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा व जयराम रमेश को करारा जवाब देते हुए कहा कि 2014 के चुनाव से पहले केंद्र की कांग्रेस के लबे समय से चल रहे कुशासन ने देश की आम जनता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी और देश को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया था।

कांग्रेसी नेता बड़े-बड़े घोटाले कर अपनी व अपने चहेतों की जेबें भरी

मलिक ने कहा कि कांग्रेसी नेता बड़े-बड़े घोटाले कर अपनी व अपने चहेतों की जेबें भर कर जनता को दोनों हाथों से लूट रहे थे। मोदी सरकार आने से पहले कांग्रेसी नेताओं द्वारा किये जा रहे बड़े-बड़े घोटाले व भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर था, जिससे विश्व में भारत की साख गिर गई थी। मोदी की जन-हितैषी नीतियाँ व हर वर्ग के उत्थान की चिंता इस बात को दर्शाती है कि आने वाले वर्षों में भारत को परमवैभव पर ले जाकर देश को विश्व-गुरु व विश्व शक्ति बनाया जायेगा।

मलिक ने वित्त मंत्री निर्मला द्वारा पेश किया बजट आम जनता की आशाओं व आकाक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट साबित होगा। यह बजट आम आदमी के विकास को दर्शाता है और यह देश के विकास में एहम भूमिका निभाएगा। मलिक ने यह बजट देश के आर्थिक विकास व देश की उन्नति व खुशहाली व देश की जनता को सर्व-सुविधा सम्पन बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *