इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर को ‘करप्शन’ का अड्डा बनाने वाले ‘बाबुओं’ पर गिरेगी गाज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 13 Jul 2019

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर को करप्शन के दलदल से बाहर निकालने के लिए नव नियुक्ति चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया कड़े फैसले लेने वाले हैं। दफ्तर में कई साल से जमे बाबुओं पर कड़ी कार्ऱवाई हो सकती है। ऐसे बाबुओं को हटाया जाएगा, जो कई साल से जालंधर में ही कुंडली मार कर बैठे हैं।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कार्यभार संभालने के बाद अब एक्शन के मूड़ में आ गए हैं। वे हर उस कार्य की समीक्षा करने जा रहे हैं, जिससे ट्रस्ट को आर्थिक तौर पर लाभ मिल सके। ट्रस्ट में तैनात सभी बाबुओं औऱ अफसरों के कार्य़ों की भी समीक्षा होगी। उन बाबुओं को रुखसत किया जाएगा, जो कई साल से एक ही जगह कुंडली मार कर बैठ हुए हैं।

बाबुओं की संपत्तियों की जांच की भी हो सकती है पैरवी

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कुछ बाबू और क्लर्क ऐसे हैं, जिन्होंने ट्रांसफर के बाद नई जगह ज्वाइनिंग नहीं की। अगर ज्वाइन भी कर लिया तो कुछ दिनों बाद फिर से जुगाड़ लगाकर जालंधर में पोस्टिंग करवा ली। जिससे जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का दफ्तर करप्शन का अड्डा बन गया। नए चेयरमैन आहलूवालिया के लिए करप्शन के अड्डे को खत्म कर पब्लिक के लिए सुविधाजनक बनाने की बड़ी चुनौती है।

चेयरमैन दलजीत सिंह आहलुवालिया कहते हैं कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पास करीब 22 करोड़ की प्रॉपर्टी है और देनदारियां 200 करोड़ के करीब हैं। ऐसे में ट्रस्ट को कर्जमुक्त करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने ये देनदारियां कैसे और कब बढ़ी, इसकी भी जांच होगी। इसके लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्ऱवाई की सिफारिश की जाएगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *