पंजाब में हैवानियत: चलती स्कार्पियो में चाचा के सामने भतीजी से बलात्कार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 16 Jul 2019

मोहाली। जीरकपुर में चलती स्कार्पियो में चाचा से मारपीट के बाद उसके सामने ही भतीजी के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। दुष्कर्म के बाद आरोपित पीड़िता व उसके घायल चाचा को बलटाना लाइटों के पास फेंककर चले गए और जाते समय धमकी देकर गए कि अगर उन्होंने किसी से इसका जिक्र किया तो उन्हें जान से मार देंगे।

वारदात के बाद पीड़ित युवती व उसका चाचा अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस ने पीडि़ता के बयानों पर तीन युवकों के खिलाफ आइपीसी की धारा-365, 341, 342, 376, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की पहचान बिट्टू, निपुन व अपन के रूप में हुई है। तीनों आरोपितों को पीड़िता केवल नाम से जानती है जिसने पुलिस को उनकी स्कार्पियो का नंबर नोट करके दिया है।

सहेली की तबियत बिगड़ी तो देखने पहुंची थी

पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि वह जीरकपुर में एक सोसायटी में रहती है। 13 जुलाई को उसकी सहेली की तबीयत खराब हो गई जिस कारण वह उसका हालचाल पूछने के लिए अपने चाचा के साथ एक्टिवा पर उसके घर गई थी।

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जब वापस अपने घर लौट रही थी तो रेल विहार सोसायटी के अंदर पार्क के पास स्कार्पियो गाड़ी में सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका और पूछा कि क्या उन्होंने किसी युवक को देखा है जिसकी बाजू पर टैटू बना हो। जब उन्होंने कहा कि ऐसे किसी युवक को उन्होंने नहीं देखा तो उनमें से एक युवक ने कहा निपुन-बिट्टू यह ऐसे नहीं समझेंगे, इन्हें गाड़ी में बैठाओ।

पंचकूला-चंडीगढ़ में डेढ़ घंटे तक घुमाया

तीनों युवकों ने उन्हें जबरदस्ती स्कार्पियो में बैठा लिया और उसके चाचा से मारपीट करने लगे। डेढ़ घंटे तक तीनों उन्हें स्कार्पियो में कभी चंडीगढ़ तो कभी पंचकूला में घुमाते रहे। इसी दौरान एक युवक ने उसके चाचा के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया और दो युवकों ने उसके चाचा को बुरी तरह से पीटा। तीनों युवक उन्हें बलटाना लाइटों पर फेंककर चले गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित युवती ने अपने जानकार को फोन कर मौके पर बुलाया जिसने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *