ICC ने जारी की वर्ल्ड कप की टीम, धोनी, विराट कोहली समेत कई दिग्गज हुए बाहर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 16 Jul 2019

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल होने के बाद ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, एमएस धौनी, भुवनेश्वर कुमार, डेविड वार्नर, आरोन फिंच और जॉनी बेयरेस्टो जैसे तमाम दिग्गज खिलाड़ियों नाम शामिल नहीं है।

आइसीसी की इस टीम में टीम इंडिया के केवल दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें एक रोहित शर्मा का नाम शामिल है, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में 5 शतकों के साथ 648 रन बनाए। वहीं, इस वर्ल्ड कप इलेवन में दूसरे भारतीय जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी कर 9 पारियों में 18 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा इस लिस्ट में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने जो टीम ऑफ द टूर्नामेंट जारी है, उसमें 12 खिलाड़ी शामिल है। इस लिस्ट में 2 भारतीय, 4 इंग्लिश, 2 ऑस्ट्रेलियन, 1 बांग्लादेश, 3 कीवी प्लेयर्स शामिल हैं। आइसीसी के मुताबिक इस टीम के कप्तान केन विलियमसन होंगे क्योंकि वो इस टीम में इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप खेला और टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया है।

ICC की Team of the Tournament (World Cup 2019)

Rohit Sharma (India), Jason Roy (England), Kane Williamson (New Zealand), Joe Root (England), Shakib Al Hasan (Bangladesh), Ben Stokes (England), Alex Carey (Australia), Mitchell Starc (Australia), Jofra Archer (England), Lockie Ferguson (New Zealand) , Jasprit Bumrah (India) and Trent Boult(New Zealand)

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *