भाजपा प्रधान अमरजीत अमरी ने मेंबरशिप के लिए बुलाई मीटिंग, वर्करों से कही ये बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 20 Jul 2019

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर देहाती की बैठक होटल कमल ग्रैंड, लंबा पिंड चौक में हुई I बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि आज जो सदस्यता पर्व चल रहा है, उसको हम आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्कर दिन रात एक कर के जो लक्ष्य हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने हमें दिया है, उसको हम सच करके दिखाएंगे।

इस बैठक में पूर्व मंत्री विजय सांपला जो सदस्यता अभियान जालंधर देहाती के इंचार्ज हैं, उन्होंने विस्तार पूर्वक इस कार्यशाला में वर्कर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र के इंचार्ज को विस्तार से मेंबरशिप के बारे में बताया।

इसके साथ ही भाजपा प्रदेश के महामंत्री प्रवीण बांसल ने संगठन के बारे में पूरी जानकारी जिले के अध्यक्ष और महामंत्री गिरधारी लाल से ली और पूरे जिले की रचना कैसे हो और कैसे काम करना है उसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

इसके साथ ही प्रवीण बांसल ने बताया कि हम अपने पार्टी को बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे I वह हर बूथ पर कम से कम 25 मेंबर भारतीय जनता पार्टी के बनाएंगे, वह मोदी के कहने पर हर बूथ पर 5 पौधे भी लगाएंगे ताकि हमारा भारत और पंजाब हरा भरा हो I इसके साथ ही प्रवीण बंसल ने कहा कि हम अपने पंजाब के पानी को बचा कर रखें ताकि जो सोच मोदी की है उसको आगे लेकर जाएं ताकि हमारा पंजाब खुशहाल प्रांत बने।

अंत में गिरधारी लाल ने आए हुए सभी कार्यकर्ता को इस कार्यशाला में सहयोग देने के लिए और समय से पहुंचने का धन्यवाद किया I वह आगे पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई।

इस बैठक में सुशील प्रभाकर, सरपंच दिनेश एनी, विकी आदमपुर, मोहिंदर कौर, चंद्रशेखर, अशोक भारद्वाज, कुलदीप मिन्हास, निधि, शैली महाजन, अशोक लांबड़ा, विनोद भारद्वाज, मास्टर विनोद, नरेश मरवाहा, बाबाजी करतारपुर, रोहित चौहान, प्रवेश प्रभाकर, इंद्रजीत मेहता, मनीष, अमित अलावलपुर, अर्जुन तिवारी, बिट्टू जसवीर, बलवीर हजारा, जोगी टलहन, बूटा सिंह, काउंसलर पंकज, सोमनाथ कालिया, हरि मित्तल बधन, मोनू पंडित, मुकेश दादरा, नितिन खोसला, पवन भक्ति, राजू अपरा, राम संतोष, संदीप छाबड़ा, मनमोहन सिंह बाबा, आदि सभी कार्यकर्ता हाजिर थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *