पंजाब मंत्रीमंडल से नवजोत सिद्धू की छुट्टी, CM के बाद राज्यपाल ने किया इस्तीफा मंजूर

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 182 शब्द|📅 20 Jul 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की कैप्टन मंत्रीमंडल से छुट्टी हो गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद राज्यपाल बीपीएस बदनौर ने भी नवजोत सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। फिलहाल बिजली विभाग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास ही रहेगा।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में कहा था कि वह पहले त्याग पत्र देखेंगे, जो उनकी अनुपस्थिति में उनके चंडीगढ़ निवास पर प्राप्त हुआ था। सिद्धू के इस्तीफे में केवल एक वाक्य था, जिसमें कोई स्पष्टीकरण या विस्तार नहीं था। जिसे कैप्टन ने मंजूर करते हुए राज्यपाल को भेज दिया था।

10 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा

आपको बता दें कि सिद्धू ने 10 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था और एक महीने बाद इसे ट्वीट किया था। औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सिद्धू ने मुख्यमंत्री के आवास पर भेजा। मुख्यमंत्री ने इसे मंजूर किया। अब बिजली विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास रहेगा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *