इनोसैंट हाट्र्स की गीतांजलि ने इंटरनैशनल लैवल डांस में जीता पुरस्कार, बटोरी ट्राफियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 22 Jul 2019

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स की सुपर स्टार सातवी कक्षा में पढऩे वाली गीतांजलि ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न कैटेगरी में न केवल स्थान हासिल किया बल्कि 20 हजार रुपए का नकद इनाम भी जीता। यह प्रतियोगिता पिछले दिनों बैंगलोर में आई.आई.डी.सी. (इंडिया इंटरनैशनल डांस कांग्रेस) द्वारा आयोजित की गई जहां विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अंडर-14 कैटेगरी में प्रथम स्थान, अंडर-14 कैटेगरी से ऊपर सोलो में भी प्रथम स्थान तथा कपल डांस में सैकंड रनरअप पोजीशन रही। यह पुरस्कार इंटरनैशनल चैम्पियन विल्मर तथा मारिया द्वारा दिए गए। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर टेरेन्स लुइस भी मंच पर उपस्थित थे।

इनोसैंट हाट्र्स की पांचवी कक्षा की छात्रा कैरबी ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अंडर-14 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीताजंलि ने पिछले दिनों लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता पंजाब डासिंग सुपरस्टार में भी प्रथम पुरस्कार जीत कर आई है।

इनोसैंट हाट्र्स की गीतांजलि ने इंटरनैशनल लैवल डांस में जीता पुरस्कार, बटोरी ट्राफियां

दोनों बच्चों की इस शानदार सफलता पर प्रिंसीपल राजीव पालीवाल वाईस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने उन्हें बधाई देकर उनकी प्रशंसा की तथा समूह स्टाफ सदस्यों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। गीतांजलि विद्यालय में एक मेधावी छात्रा है। सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छे अंक प्राप्त करती है। इसका श्रेय उनकी अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों को जाता है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *