इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने पीछे से किया अटैक, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 24 Jul 2019

लखनऊ। ठाकुरगंज के कैंपवेल रोड स्थित वंशी विहार कॉलोनी निवासी राजेश निगम के इकलौते बेटे एचसीएल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद निगम (30) की मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

शरद ऑफिस से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने मरी माता मंदिर के पास पीछे से आकर शरद के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शरद को उसके परिवारीजन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शरद बाइक से घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले पीछे से तेज रफ्तार में बाइक से दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने शरद को रोका और फिर बिना कुछ बोले सीधे उनके सिर में गोली मार दी फिर भाग निकले। शरद बाइक से लडख़ड़ाकर नीचे गिर पड़े। गोली की आवाज और शोरगुल सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले, जिसके बाद शरद के घरवालों को घटना की जानकारी हुई।

शरद के पिता बेटे को लहूलुहान हालत में ट्रामा सेंटर लेकर भागे। आइजी एसके भगत के मुताबिक, बदमाशों ने हेलमेट पहन रखी थी। प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि रंजिश के कारण शरद की हत्या की गई है। घरवालों से जानकारी जुटाई जाएगी। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें वारदात के राजफाश के लिए लगाई है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *