उत्तर प्रदेश में 1.50 लाख करोड़ रुपए का निवेश, 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी वाला राज्य बनाने पर हम काम कर रहे हैं : CM योगी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 606 शब्द|📅 28 Jul 2019

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री योगी ने उद्योगपतियों को संबोधित किया

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि द्वितीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमेनी में उत्तर प्रदेश में 65000 करोड़ के निवेश से तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलना तय है। पिछले साल इन्वेस्टर्स समिट के बाद 5 महीने में ही करीब 62000 करोड़ का निवेश मिला था। डेढ़ लाख करोड़ का निवेश अब तक उत्तर प्रदेश में हो रहा है। 28 लाख नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मुहैया करवाया गया है। सार्वजनिक निवेश 1.25 लाख करोड़ का करने में सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने का काम हम कर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के सभी कार्यक्रम आगे बढ़े हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित द्वतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के उद्घाटन अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश-विदेश के उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि हम सबके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है कि जब 21-22 फरवरी 2018 को उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हमने सरकार संभाली तो हम लोगों के पास प्रशासन का कोई अनुभव नहीं था। क्योंकि भाजपा 20 साल बाद सत्ता में आई थी। जब कभी हमें चुनौती आई तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बातचीत की। क्योंकि हर कार्यक्रम को लक्ष्य तक पहुंचाने का भाव व संवेदना अमित शाह में दिखती है। यूपी सरकार जो विकास की राह पर आगे बढ़ रही है वह अमित शाह की सोच और उनके चुनाव पूर्व राज्य को दिए गए विज़न डाक्यूमेंट का ही नतीजा है।

दो वर्ष में सबसे अधिक एक्सपोर्ट करने वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष में सबसे अधिक एक्सपोर्ट करने वाला राज्य बनने की सफलता उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश में 28 फीसदी एक्सपोर्ट बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन इसी स्थान पर मिला। प्रसन्नता की अनुभूति है कि उत्तर प्रदेश एक वर्ष बाद यूपी इंवेस्टर्स समिट के बाद की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन व मार्ग दर्शन उत्तर प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

योगी ने कहा कि विगत 15 सालों में जो उत्तर प्रदेश की छवि बनी थी, उसे हमारी सरकार ने पूरी तरह से बदला है। हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के साथ 16 नई पालिसी लागू की। जिससे उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश किया। यही नहीं तीन अन्य पालिसी भी उत्तर प्रदेश सरकार लाने जा रही है। जिससे उद्योगपतियों को निवेश में और आसानी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। उद्योगपतियों को सभी तरह की सुरक्षा और सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार वचनबद्ध है।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने का श्रेय योगी को जाता

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने का श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है। क्योंकि उद्योगपतियों को अपना बिजनेस करने के लिए बेहतर कानून व्यवस्था वाला राज्य चाहिए। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि योगी ने न केवल राज्य की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि निवेश को भी तेजी के साथ बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्रम शक्ति बहुत है। यहां पहले की अपेक्षा अब सकारात्मक माहौल है। उत्तर प्रदेश अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *