पंजाब में शख्‍स को जंजीरों में जकड़कर बेरहमी से पिटाई, VIDEO वायरल, एक गिरफ्तार

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा। पंजाब के मोगा के गोलिया खुर्द गांव में एक शख्‍स को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. सामने आई तस्‍वीरों में पांच लोगों ने पहले एक शख्‍स को जंजीरों में बांधा और उसके बाद जमकर उसकी पिटाई की।

आशंका जताई जा रही है कि ये लोग बिजली की चोरी कर रहे थे और इस शख्‍स ने इसकी शिकायत कर दी थी. बताया जा रहा है कि जिस शख्‍स को पीटा गया है वह अधेड़ है. उसको इस पिटाई में काफी चोटें भी आई हैं।

पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्‍य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि बिजली चोरी की बात को ध्‍यान में रखकर भी जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *