सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह आज ले सकते हैं फैसला, मंत्रियों ने कही ये बात

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को लेकर मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह आज शाम तक इस पर कोई फैसला लेंगे। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पर तीन -चार मंत्रियों का दबाव है कि वह सिद्धू के इस्तीफे को स्वीकार करें।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह चंडीगढ़ जाकर सिद्धू के इस्तीफे को देखेंगे और उसके बाद ही उसे स्वीकार करने या न करने संबंधी कोई फैसला लिया जाएगा। लेकिन, बुधवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के चलते सिद्धू के इस्तीफे के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका।

मंत्री चाहते हैं कि सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार किया जाए

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दो तीन दिनों में सिद्धू को लेकर जो बयान दिए हैं, उससे भी लगता है कि कहीं न कहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू के इस्तीफे को स्वीकार करने या न करने को लेकर दुविधा में हैं। वहीं, कई मंत्री चाहते हैं कि सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार किया जाए।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *