जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के रिश्वतकांड में आया नया मोड़, प्रॉपर्टी डीलर ने भेजा EO को समन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
प्रॉपर्टी डीलर से रजिस्ट्री करवाने के बदले में नौ हजार रुपये की रिश्वत मागने वाले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सुपरिंटेंडेंट मोहिंदर पाल के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस पूरे मामले में अब ईओ सुरिंदर कुमारी को प्रॉपर्टी डीलर चेतन सरीन ने कोर्ट के जरिए नोटिस भेजने का दावा किया है।

चेतन सरीन के मुताबिक उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि इस मामले में ईओ सुरिंदर कुमारी को भी शामिल किया जाय। चेतन ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में ईओ की सहभागिता थी। आरोप है कि मोहिंदर पाल ने रिश्वत के पैसे ईओ सुरिंदर कुमारी तक पहुंचने के नाम मांगे थे।

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर शुरू से ईओ सुरिंदर कुमारी कहती आ रही हैं कि ये सब झूठा है। उन पर लगाये गए सभी आरोप बेबुनियाद है।

वहीं दूसरी तरफ प्रॉपर्टी डीलर चेतन सरीन ने इस मामले में कोर्ट में अपील करने का दावा किया है। चेतन के मुताबिक इस रिश्वतकांड में असली आरोपी ईओ हैं। जिससे कोर्ट में अपील की गई है।

देखें अपील की कॉपी (इस कॉपी की सत्यता की पुष्टि डेली संवाद नहीं करता है)

यह है मामला

विजिलेंस को प्रीत नगर निवासी प्रापर्टी डीलर चेतन सरीन ने शिकायत दी थी कि उसके दो ग्राहकों ने ट्रस्ट की जमीन की पावर ऑफ अटार्नी उनके नाम पर कर दी थी। अपने नाम पर ट्रासफर करवाने के लिए उनकी रजिस्ट्री करवानी थी। इसके लिए ट्रस्ट के सुपरिंटेंडेंट मोहिंदर पाल से संपर्क किया गया तो उसने नौ हजार रुपये रिश्वत मागी और कहा कि ईओ मैडम को पैसे देने हैं। जब मना किया तो वो रजिस्ट्री न करवाने की धमकी देने लगा। ऐसे में विजिलेंस के डीएसपी सतपाल ने ट्रैप लगा कर मोहिंदर पाल को दबोच लिया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *