इस विधायक और उसके साथियों के 17 ठिकानों पर CBI के छापे, जाने मामला

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 568 शब्द|📅 04 Aug 2019

लखनऊ। उन्नाव रेप पीड़िता के दुर्घटना मामले में सीबीआई ने बीजेपी से निकाले गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और साथियों के 17 ठिकानों पर छापे है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है क्योंकि अभियान अभी जारी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 17 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

आपको बता दें कि शनिवार को सीबीआई की टीम ने सीतापुर की जेल में बंद बीजेपी से निकाले गए विधायक कुलदीप सेंगर से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी। सीबीआई ने पीड़िता के गांव पहुंचकर पूछताछ की थी। पीड़िता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का रजिस्टर भी तलब किया गया था।

सीबीआई के एसपी संतोष कुमार, डिप्टी एसपी आरआर त्रिपाठी सीओ के साथ दोपहर बाद माखी थाने पहुंचे। यहां क्राइम और ड्यूटी रजिस्टर तलब किया। थानेदार से पूछा, घटना वाले दिन जिन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी वह पीड़िता के जाने के बाद कहां थे। ऐसा तो नहीं कि वह बिना बताए गायब हो गए थे। कुछ देर बाद टीम के सदस्य पीड़िता के गांव पहुंचे। घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बात की। पुलिसकर्मियों से जानकारी ली कि क्या कोई पीड़िता के घर धमकी देने आया था। गांव के लोगों से भी बातचीत की।

क्या उनके सामने कोई धमकी देने आया था

हादसे में जख्मी वकील महेंद्र सिंह के घर में छोटे भाई बालेंद्र सिंह, राम लखन सिंह, संदीप व अतुल से बात की। पूछा, 28 जुलाई को घर से बाहर जाते वक्त महेंद्र ने कुछ बताया था कि नहीं। टीम ने दोनों परिवारों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। दिल्ली से पीड़िता 20 को लौटी तो आठ दिन सुरक्षा में कौन-कौन से लोग थे। क्या उनके सामने कोई धमकी देने आया था।

गौरतलब है कि बीते 28 जुलाई को रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में उन्नाव रेप पीड़िता की मां और चाची की मौत हो गई थी, जबकि पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका अभी इलाज चल रहा है। रेप मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी हैं। सीबीआई ने हादसे के सिलसिले में भी सेंगर के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया है।

रेप पीड़िता को निमोनिया हुआ, वकील को होश नहीं आया

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती उन्नाव की रेप पीड़िता के इलाज की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कोमा की अवस्था में भर्ती पीड़िता को बुखार के बाद निमोनिया ने जकड़ लिया है। वह पिछले 28 जुलाई से बेहोश है। वेंटिलेटर पर पीड़िता के साथ उसके वकील का भी इलाज चल रहा है। वकील का वेंटिलेटर बीच-बीच में हटाया गया। उसे ऑक्सीजन दिया गया है। वह ऑक्सीजन के सहारे है। अभी भी वकील को भी होश नहीं आया है।

निशुल्क पैरवी को तैयार आगरा के वकील

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के मुकदमे की निशुल्क पैरवी को आगरा के अधिवक्ता तैयार हैं। पीड़िता और घायल अधिवक्ता महेंद्र सिंह से मिलने के लिए अधिवक्ता छह अगस्त को लखनऊ जाएंगे। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से पीड़िता के परिवार एवं घायल अधिवक्ता को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। इस संबंध में शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच की बैठक दीवानी परिसर में हुई।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *