अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, जालंधर
मुख्यमंत्री के ओएसडी के पास जाओगे, अफसरों पर प्रेशर बनाने के लिए फोन करवाओगे तो वह 50 …. मांगेगा, मुझे 15 …ही दो, आपका सारा काम हो जाएगा। क्योंकि इसमें पालिटिकल कनेक्शन है, इसलिए जल्दी करना होगा। और हां इसमें गुरप्रीत घुग्गी को कौन नहीं जानता।
ये कुछ शब्द हैं, आडियो क्लीपिंग के। दावा किया जा रहा है कि क्लीप जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की एक महिला अफसर और पुरुष अफसर व मुलाजिम एक महिला अलाटी से बातचीत कर रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि ये आडियो क्लिप तीन महीने पुरानी है। आडियो क्लिप में जिस महिला और पुरुष की बातचीत शामिल है, उसकी पुष्टि डेली संवाद नहीं करता है।
आप जब चारों आडियो क्लिप को सुनेंगे तो आपको यह अहसास हो जाएगा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में प्लाट को खरीदने बेचने और अलाट करने में किस हद तक करप्शन हो रहा है। जिस प्लाट के काम के लिए 15 …. मांगा जा रहा है, वह सांसद के घर के पास विजय नगर स्कीम का बताया जा रहा है।
आप खुद सुनें आडियो क्लिप (घूसखोरी की बातचीत सुनने के लिए नीचे क्लिक करें)
WhatsApp Audio 2019-08-04 at 11.22.48 AM
WhatsApp Audio 2019-08-04 at 11.22.48 AM
WhatsApp Audio 2019-08-04 at 11.22.47 AM
(नोट – इन चारों आडियो क्लिप की डेली संवाद डाट काम किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है।)
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।