पंजाब में जश्न मनाने और प्रदर्शन करने पर रोक, सरहदी इलाकों में अलर्ट, पढ़ें वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 05 Aug 2019

पंजाब में बढ़ाई गई कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर

डेली संवाद, चंडीगढ़
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर किए गए फ़ैसलों पर पाकिस्तान द्वारा प्रतिकूल प्रतिक्रिया सामने आने के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसी तरह के जश्न मनाने या प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। जिससे राज्य की अमन-शान्ति में कोई विघ्न न पड़े।

सरहद पर बढ़ रहे तनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में अमन-शान्ति को भंग करने के लिए पाकिस्तान की किसी भी कोशिश का जवाब देने के लिए पंजाब पुलिस को तैयार रहने के हुक्म दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कश्मीर में धारा 370 हटाने के मद्देनजऱ राज्य में अमन कानून की व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस मीटिंग में राज्य के पुलिस और सिविल प्रशासन के सीनियर अधिकारी शामिल हुए जिन्होंने केंद्र सरकार के कश्मीर संबंधी ऐलान के बाद की स्थिति पर विचार किया।

मुख्यमंत्री ने सचेत किया कि पाकिस्तान इसको हलके में नहीं लेगा और वह भारत के खि़लाफ़ कुछ कार्यवाहियां करके विपरीत प्रतिक्रिया ज़ाहिर कर सकता है। उन्होंने राज्य की पुलिस को किसी भी संभावित घटना के लिए तैयार रहने के लिए कहा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब में 8000 से अधिक कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा बढ़ाने के हुक्म देते हुए डिप्टी कमिश्नरों और जि़ला पुलिस मुखियों को इन विद्यार्थियों को निजी तौर पर मिलने के लिए कहा।

सरहद के साथ लगते पंजाब के जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के हुक्म दिए

मुख्यमंत्री इस स्थिति की खुद निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने कश्मीर की सरहद के साथ लगते पंजाब के जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के हुक्म दिए। उन्होंने कश्मीर छोड़ कर पंजाब से होकर गुज़रने वालों के लिए सुरक्षित और बेरोक रास्ते को यकीनी बनाने के लिए पुलिस और जि़ला प्रशासन को दी हिदायतों को फिर से दोहराया है। सुरक्षा के मद्देनजऱ सैलानियों और अमरनाथ यात्रियों को वादी छोडऩे के लिए कहा गया था जिस कारण पिछले दो दिन से राज्य के सरहदी इलाके हाई अलर्ट पर हैं।

इसी दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कश्मीर में और इससे बाहर रह रहे समूह लोगों को इन कठिन हालातों में शांत रहने और मुल्क की अमन-शान्ति और सद्भावना को भंग करने वाला कोई भी कदम न उठाने की अपील की है। मीटिंग में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सतीश चंद्र, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, राज्य के पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता और डी.जी.पी. इंटेलिजेंस वी.के. भावरा उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *