पंजाब में रीयल एस्टेट सेक्टर से जुड़े कानूनों की होगी समीक्षा, एक्सपर्ट नियुक्त

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 05 Aug 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के रीयल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ने राज्य में रीयल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिये इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न कानूनों की समीक्षा के लिये एक समूह का गठन किया है। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी।

बयान में आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि दो सदस्यीय समूह पंजाब क्षेत्रीय तथा शहर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1995, पंजाब अपार्टमेंट एवं संपत्ति नियमन अधिनियम और पंजाब अपार्टमेंट मालिकाना अधिनियम 1995 जैसे विभिन्न कानूनों की समीक्षा करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘रीयल एस्टेट क्षेत्र से संबंधित मौजूदा नियमों का विश्लेषण करने के बाद समूह इनमें आवश्यक बदलाव का सुझाव देगा ताकि इन्हें रीयल एस्टेट नियमन एवं विकास अधिनियम 2016 (रेरा) के प्रावधानों के अनुकूल बनाया जा सके।’’ समूह द्वारा सुझाये गये संशोधनों को मंजूरी के लिये राज्यपाल को सौंपा जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र से संबंधित कानूनों को रेरा के प्रावधानों के अनुकूल बनाने के लिये इनका अध्ययन कर इनमें बदलाव करने की जरूरत महसूस की गयी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *