डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करप्शन को लेकर वायरल हुए आडियो की जांच शुरू हो गई है। चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा है कि इस संबंध में ईओ सुरिंदर कुमारी, एक्सईएन राजकुमार और एक क्लर्क से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। संभवता करप्शन वाली आडियो में इन्हीं तीनों की आवाज हो सकती है।
आपको बता दें कि डेली संवाद डाट काम ने रविवार को एक के बाद एक चार खबरें ब्रेक की थी। इसमें चार आडियो थी, जिसमें 15 लाख रुपए रिश्वत के लेनदेन की बात हो रही थी। अब इस पूरे एपिसोड की शिकायतकर्ता महिला पूजा पत्नी दपिंदर सिंह निवासी जालंधर हाईट्स भी सामने आ गई हैं। पूजा का आरोप है कि विजय नगर में 50 मरला कोठी नंबर 170-171 की ट्रांसफर उनके एनआरआई फैमिली फ्रेंड के नाम पर करनी थी। इस प्रॉपर्टी की बाजार कीमत करीब छह करोड़ होगी।
पूजा के मुताबिक रिटायर्ड एक्सईएन राज कुमार के जरिए 30 लाख रुपए की मांग रखी गई। फिर 15 लाख में बात हुई और इसी बीच ईओ सुरिंदर कुमारी को ट्रांसफर हो गया। ईओ सुरिंदर कुमारी ने कहा कि अगर वह उनकी ट्रांसफर वापस जालंधर करवा देंगे तो वह उनकी प्रॉपर्टी को आराम से ट्रांसफर कर देंगी।
सुरिंदर कुमारी ने आऱोपों का नकारा
ईओ सुरिंदर कुमारी ने इस आरोप को नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि ऑडियो में सिर्फ उन्होंने यही कहा है कि चेयरमैन बहुत डिप्लोमेट हैं। उन्होंने किसी से कोई डिमांड नहीं की है। इसके अलावा क्लर्क का नाम अभी सामने नहीं आया है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








