कश्मीर टेंशन में सेंसेक्स धड़ाम, 550 अंकों से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी भी लाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 05 Aug 2019

मुंबई। जम्मू-कश्मीर में बढ़ी हलचल के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों बीएससई का सेंसेक्स 276 अंक टूटकर 36,842 पर खुला वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 101 नीचे आकर 10,895 पर खुला।

जम्मू-कश्मीर में चल रही हलचल पर कैबिनेट की बैठक को लेकर शेयर बाजार का मिजाज भी नेगेटिव दिखाई दे रहा है। शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। उधर, चीनी करेंसी युआन भी 11 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया और अन्य एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का जोर देखने को मिला।

इन कारणों के अलावा बीते सप्ताह की गिरावट का असर अब भी देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह शेयर बाजार का मार्केट कैप भी छह महीने में पहली बार 2 लाख करोड़ डॉलर के नीचे पहुंच गया। फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती, ऑटोमोबाइल सेक्टर की खराब हालत और ट्रेड वॉर के चलते भी मार्केट संकट से गुजर रहा है।

सुबह 9:40 तक सेंसेक्स 557 अंक तक ढहकर 36,561.21 पर आ गया

सुबह 9:40 तक सेंसेक्स 557 अंक तक ढहकर 36,561.21 पर आ गया। इस समय केवल तीन शेयर ही हरे निशान में दिख रहे थे। वहीं निफ्टी भी 170 अंक तक गिर गया। निफ्टी के भी तीन ही शेयर फायदे में दिखाई दिए। बीएसई में केवल HDFC ही हरे निशान पर दिखा।

सेंसेक्स का टीसीएस (1.63 फीसदी), INFY (1.02%), एचडीएफसी (0.09 फीसदी) के फायदे में थे। एशियन पेंट्स शुरुआती कारोबार के दौरान हरे निशान के साथ खुला लेकिन बाद में नीचे चला गया। थोड़ी देर में भारती एयरटेल में भी मामूली वृद्धि देखी गई।

निफ्टी के 50 शेयरों में भी टेक कंपनियों के शेयर ही फायदे में दिखे। यहां टीसीएस (0.88 फीसदी), इन्फी (0.49 फीसदी) और एचसीएल टेक (0.46 फीसदी) के फायदे में रहे। बता दें कि देश के शेयर बाजार का मार्केट कैप छह महीने में पहली बार 2 लाख करोड़ डॉलर के नीचे आ गया है। जुलाई में बाजार में शुरू हुई बिकवाली से पिछले महीने निवेशकों की संपत्ति में 8.8 पर्सेंट की कमी हुई।

देश में लिस्टेड सभी स्टॉक्स की कुल वैल्यू पिछले शुक्रवार को घटकर 1.97 लाख करोड़ डॉलर रह गई थी। इसके साथ अब भारतीय शेयर बाजार की वैल्यू यूरोप की सबसे बड़ी इकनॉमी जर्मनी से कम हो गई है। बजट में अमीरों पर सरचार्ज बढ़ाए जाने और इकनॉमिक ग्रोथ घटने की वजह से विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकाल रहे हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *