पंजाब के दिल दहला देनेवाले हत्‍याकांड में पूर्व SAD नेता समेत 24 को उम्रकैद, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 517 शब्द|📅 09 Aug 2019

अबोहर। यहां के अनुसूचित जाति केे युवक भीम टांक की बेरहमी से हत्‍या के मामले में जिला अदालत ने शराब कारोबारी शिवलाल डोडा समेत 24 आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एक दोषी को चार साल कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत 25 आरोपितों को दोषी करार दिया था। बाद में सजा का ऐलान किया गया। सजा का ऐलान इस पर अदालत में बहस के बाद किया गया। मामले एक आरोपित प्रदीप उर्फ हैप्‍पी को अदालत ने बरी कर दिया है। भीम के दोनों हाथ-पैर काट कर बेहद नृशंस तरीके से मारा गया था।

एक दोषी को अदालत ने चार साल कैद की सजा सुनाई

जिला अदालत ने इस बहुचर्चित हत्‍याकांड पर लंबी सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। अदालत ने शराब कारोबारी शिवलाल डोडा और 24 अन्‍य आरोपितों को दोषी करार दिया। इसके बाद अदालत परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद शिवलाल डोडा समेत 24 काे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। एक दोषी विक्‍की को चार साल की कैद की सजा सुनाई गई। सजा सुनाए जाने के समय अदालत में भीम की मां और परिजन भी मौजूद थे।

न्यायाधीश जसपाल वर्मा ने शिवलाल डोडा, उसके भतीजे अमित डोडा सहित 24 आरोपितों को भादसं की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं विवेक वक्की को भादसं की धारा 201 के तहत चार साल कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उक्त केस में एक आरोपित प्रदीप कुमार को बरी कर दिया गया है।

बता दें कि दिसंबर 2015 में शिव लाल डोडा के अबोहर के गांव रामसरा स्थित फार्म हाउस में भीम टांक के हाथ-पांव काटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उसका साथी गुरजंट सिंह बुरी तरह घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

हाथ-पैर काटकर की थी नृशंस हत्या

भीम टांक की हत्‍या बेहद नृशंस तरीके से की गई थी। 11 दिसंबर 2015 को अबोहर के गांव रामसरा मेें भीम के हाथ-पैर काटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं उसके साथी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा का एक बाजू काट दिया गया था। इस मामले में प्रमुख शराब कारोबारी शिवलाल डोडा व उसके भतीजे अमित डोडा समेत कुल 26 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया था। (content-jagran)

किसको क्‍या सजा

1. हरप्रीत सिंह हैरी : उम्रकैद
2. वजीर सिंह: उम्रकैद
3. राधे श्याम: उम्रकैद
4. गुलाब उर्फ गुलबिया: उम्रकैद
5. रविंदर पारी: उम्रकैद
6. सिमरन पुत्र जसविंदर: उम्रकैद
7. विक्की पंडित: उम्रकैद
8. अजयपाल : उम्रकैद
9. अश्वनी: उम्रकैद
10. विवेक विक्की: चार साल कैद
11. अमरजीत: उम्रकैद
12. मनप्रीत : उम्रकैद
13. सुखजीत: उम्रकैद
14. मनदीप सिंह: उम्रकैद
15. गुरप्रीत सिंह: उम्रकैद
16. राजिंदर कुमार: उम्रकैद
17. संदीप सिंह: उम्रकैद
18. राजिंदर सिंह: उम्रकैद
19. सुनील कुमार: उम्रकैद
20. पलविंदर: उम्रकैद
21. सन्नी: उम्रकैद
22. धनराज: उम्रकैद
23. राज प्रीत: उम्रकैद
24. अमित डोडा : उम्रकैद
25. शिव लाल डोडा: उम्रकैद

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *