100 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों को मिलेगा हेरीटेज का दर्जा- योगी आदित्यनाथ
डेली संवाद, लखनऊ
भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के तहत चार रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवाएं हैं। प्रयागराज में कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया कि पहला रिकॉर्ड पहले एक घंटे में यानि 9 से 10 बजे तक 5 करोड़ पौधों का एकसाथ वृक्षारोपण करने का बना।
दूसरा रिकॉर्ड राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सानिध्य में कासगंज में एक लाख एक हजार वृक्षारोपण करने का बना। तीसरा रिकॉर्ड प्रयागराज में एक ही स्थान पर एक साथ 66 हजार पौधों का वितरण एक निश्चित समय सीमा में हुआ इसको लेकर रिकॉर्ड बनाया गया। चौथा रिकॉर्ड प्रदेश में एक दिन में 22 करोड़ पौधे लगाने का बनाया गया।
गिनेज बुक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक तय समय सीमा में एक साथ 66 हजार पौधों के वितरण के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड बनने को लेकर वन मंत्री, अधिकारी, सहयोगी संस्थाओँ समेत सभी लोगों को बधाई दी और अगले साल वन महोत्सव में 25 करोड़ पौधे लगाने की घोषणा की।
हमे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ वातावरण देना है

उन्होंने कहा कि हमे अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ वातावरण देना है। जिसको लेकर उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पीपल, बरगद, पाकड़, देसी आम, सहजन आदि के पौधे लगाने की अपील की। सीएम ने कहा कि हमें समझना होगा कि प्रयागराज के महत्व को बनाए रखना है तो हमे वन है तो जल है और जल है तो कल है। इस बात को लेकर सचेत होना पड़ेगा।
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने लखनऊ के जैतीखेड़ा में पूजा करने के बाद हरिशंकरी का रोपण कर इस अभियान को हरी झंडी दी थी। इस दौरान सीएम योगी ने वृक्षारोपण महाकुंभ के लोगो का अनावरण किया और 5 ग्रामीण महिलाओं को सहजन के पौधे भी भेंट किए थे।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ओडीओपी की तरह हर जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों को चिन्हित करें ताकि उन्हें हेरीटेज का दर्जा देकर संरक्षित किया जाएगा। इसकी मैंपिंग इस बार से प्रारंभ हो जाएं ताकि अगली बार एक बुकलेट भी बनाई जाए। जिसे हम समाज के सामने रख सकें। मुख्यमंत्री ने पंचवटी, नक्षत्र वाटिका बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अपील की सभी लोग स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में भी वाटिका का रोपण करें।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








