कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में आया ट्विस्ट, सोनिया गांधी और राहुल कमेटी से बाहर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 539 शब्द|📅 10 Aug 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस का नया अंतरिम अध्यक्ष चुनने के लिए दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक दिल्ली में चल रही है. इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस की टॉप लीडरशिप शिरकत कर रही है।

बैठक में जोन के हिसाब से सुझाव के लिए नेताओं की पांच टीम बनाई गई थीं, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी थे. लेकिन सोनिया गांधी ने इस पर ऐतराज जताया है और कहा कि वो और राहुल गांधी अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. इस वक्त सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से बाहर चले गए हैं. इसके बाद वर्किंग कमेटी की बैठक दोबारा होगी. सोनिया ने कहा है कि हमारा नाम कमेटी में डालना ठीक नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक गांधी परिवार मध्य आयु वर्ग के किसी ऐसे शख्स को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुनना चाहती है जिसे संगठन चलाने का अनुभव हो. इस लिहाज से मुकुल वासनिक अंतरिम अध्यक्ष की रेस में अपने प्रतिद्वन्दियों सुशील शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे से आगे निकल जाते हैं. मुकुल वासनिक सबसे लंबे समय तक लगातार कांग्रेस महासचिव रहे हैं. इसके अलावा मुकुल वासनिक राजीव गांधी फाउंडेशन के भी सदस्य रहे हैं, इससे साफ होता है कि वह गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस कार्यसमिति को क्षेत्रवार पांच जोन में बांटा गया है. इस जोन के नेता अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और सचिवों से बात करेंगे. इस चर्चा के बात के बाद कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा. कांग्रेस द्वारा बनाए गए ईस्ट जोन में सोनिया गांधी जबकि वेस्ट जोन में राहुल गांधी का नाम है. सोनिया गांधी ने इसी जोन में नाम डाले जाने पर आपत्ति जताई है।

कांग्रेस कार्यसमिति को पांच भागों में बांटा गया 

वेस्ट जोन : वेस्ट जोन में गुजरात, दादर नगर हवेली, दमन दिव, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मुम्बई और राजस्थान शामिल हैं. इस जोन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, एके एंटनी, सिद्दरामैया, जितिन प्रसाद, कुलदीप विश्नाई और श्रीनिवासन बी वी शामिल हैं।

ईस्ट जोन : ईस्ट जोन में सोनिया गांधी, तरुण गोगोई, कुमारी शैलजा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, आरपीएन सिंह, पीएल पुनिया, दीपेंद्र हुड्डा, शक्तिसिंह गोहिल शामिल हैं. इस जोन में देश के बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल है।

नार्थ जोन : नॉर्थ जोन में प्रियंका गांधी, अविनाश पांडे, पी चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीसी चाको और आशा कुमारी शामिल है. इन जोन में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य आते हैं।

नार्थ ईस्ट जोन : नार्थ ईस्ट जोन में अम्बिका सोनी, अहमद पटेल, हरीश रावत, दीपक बाबरिया, मीरा कुमार, ओमान चांडी और सचिन राव शामिल हैं. इस जोन में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल है।

साउथ जोन : साउथ जोन में मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, राजीव साठव, अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं. इस इलाके में आंध्र प्रदेश, कर्णाटक, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पुदुचेरी शामिल है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *