डेली संवाद, जालंधर
गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू, न्यू गांधी नगर और उपकार नगर इलाके के गरीबों की मदद को आगे आए वरिष्ठ भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने आज वो कर दिखाया जो मेयर और इलाके के पार्षद अब तक नहीं कर पाए। गरीबों का दर्द देख नगर निगम कमिश्नर पर किशनलाल शर्मा आगबबूला हो गए।
निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा कुछ ही घंटों में पीड़ितों के मोहल्ले के तीन बार दौरा किया। आलम ये था कि निगमकर्मियों से पहले लाकड़ा मौके पर डटे रहे। काफी इंतजार के बाद निगम के एसई ओएंडएम का चार्ज संभाल रहे सतेंदर सिंह और अन्य निगमकर्मी मौके पर पहुंचे और पानी निकालने का काम शुरू कराया।
घर के अंदर रसोई तक में पानी घुस गया
जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से न्यू गांधी नगर, गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू और उपकार नगर के लोगों के घरों में छप्पड़ बने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के प्लॉटों का पानी घुस रहा था जिसके कारण घर के अंदर रसोई तक में पानी घुस गया था। इससे इलाके के दर्जनों लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए।
आज उस वक्त हालात और भी बदतर हो गए जब सुबह बारिश हुई। बारिश का पानी पहले ही लोगों के घरों की बुनियाद नीचे से खोखली कर चुका था। आज उनके कमरे की फर्श भी धंस गई। परेशान लोगों का कहना था कि इस संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय पार्षद राजविंदर सिंह राजा से शिकायत भी की थी लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद राजा समस्या का समाधान कराने में असफल रहे।
प्रियंका गांधी के सामने सोनभद्र में कांग्रेस नेता संदीप सिंह एबीपी गंगा के रिपोर्टर नीतेश पाण्डेय पर हमला किया। संदीप सिंह ने नीतेश पांडेय को जान से मारने धमकी दी और उन्हें अपशब्द भी कहे। कैमरामैन को भी अपशब्द कहे। प्रियंका गांधी वाड्रा वहां मौन खड़ी रहीं। pic.twitter.com/vBlBnbkfkW
— Daily Samvad (@dailysamvad) August 13, 2019
आज सुबह लगभग आठ बजे सभी इलाका निवासी एकजुट होकर किशनलाल शर्मा के घर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। भड़के किशनलाल शर्मा विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए और पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में सूचित किया। किशनलाल ने मौके पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में नरिंदर कौर, गुलशन कुमार, मंजू रानी, करमजीत सिंह, जसवंत सिंह गुरप्रीत सिंह, बीरा, राजू, मिट्ठू आदि मौजूद थे।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।