पॉर्न देखने वाले सावधान! हो रही है वीडियो रिकॉर्डिंग, चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 517 शब्द|📅 13 Aug 2019

फ्रांस। अगर आपको भी इंटरनेट पर पॉर्न देखने की आदत है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि यह आपको काफी महंगा पड़ सकता है. दरअसल, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक स्पैमबॉट का पता लगाया है जो कि पोर्न देखते वक्त आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. बाद में इस रिकॉर्डिंग को ब्लैकमेलिंग या सेक्सटॉर्शन के लिए यूज़ किया जाता है।

यह स्पैमबॉट इस तरह का प्रोग्राम किया गया है, जिसे इंटरनेट से ईमेल एड्रेस जुटाने और उन्हें अनचाहे मेल भेजने के लिए डिजाइन किया गया है. इस स्पैमबॉट का पता फ्रांस में लगाया गया और इसका नाम Varenyky है।

दरअसल, हैकर्स वायरस की मदद से यूज़र्स के कंप्यूटर का ऐक्सेस पा जा रहे हैं इसके बाद एडल्ट वेबसाइट पर जाने और पॉर्न देखने पर यूजर्स को यह बॉट रिकॉर्ड कर लेता है. सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्टिम यूजर्स का पॉर्नोग्राफी में एक खास टेस्ट होता है और हैकर उनके कंप्यूटर पर रिमोट कंट्रोल हासिल कर लेता है।

विक्टिम की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के बाद उसे मेल भेजकर बताया जाता

विक्टिम की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के बाद उसे मेल भेजकर बताया जाता है कि उसकी वीडियो बना ली गई है और पैसे की मांग की जाती है. बताया जा रहा है कि वीडियो में आधी स्क्रीन पर ब्राउजर में देखा जा रहा कंटेंट या पॉर्न तो वहीं बाकी आधी स्क्रीन में वेबकैम से रिकॉर्ड उसका वीडियो है. इतना ही नहीं, मेल में कहा जाता है कि विक्टिम की कॉन्टैक्ट लिस्ट, पिक्चर्स, पासवर्ड्स, बैंक अकाउंड डेटा और बाकी डीटेल्स की एक कॉपी बना ली गई है. इसके बाद एक अनजान अकाउंट में पैसे चुकाने पर उसे छोड़ दिया जाता है।

ईमेल में विक्टिम को ये भी बताया जाता है कि उसका वीडियो रिमोट सर्वर पर सेव कर दिया गया है इसलिए पासवर्ड बदलने, वायरस डिलीट करने, कंप्यूटर को क्लीन करने या रिपेयर करने का कोई मतलब नहीं है. साथ ही ये भी कहा जाता है कि अगर 72 घंटे में रकम बताए गए अकाउंट में नहीं भेजी गई, तो यह विडियो फैमिली और फ्रेंड्स को भेजने के अलावा फेसबुक, ट्विटर और बाकी प्लैटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया जाएगा।

प्रूफ के लिए विक्टिम ‘yes’ लिखकर भेज सकता है

मेल में ये भी कहा जाता है कि प्रूफ के लिए विक्टिम ‘yes’ लिखकर भेज सकता है और बदले में विडियो उसके 6 सबसे महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट्स को भेज दिया जाता है. ईमेल के आखिर में लिखा होता है, ‘यह ऑफर रकम कम-ज्यादा नहीं करता. मेरा और अपना वक्त बर्बाद मत करो और अपने ऐक्शन के बदले सामने आने वाले परिणाम के बारे में सोचो।’

दरअसल, Varenyky विक्टिम की कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकता है, पर यह वेबकैम से रिकॉर्डिंग नहीं कर सकता. फिलहाल ऐसे मामले और ईमेल में किए गए दावे से जुड़ा कोई सबूत सामने नहीं आया है. इतना जरूर है कि यूजर स्क्रीन पर क्या देख रहा है, इसे रिकॉर्ड किया जा सकता है और इसके आधार पर विक्टिम से सेक्सटॉर्शन संभव है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *