VIDEO: सोनभद्र में प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने कांग्रेसी नेता की गुंडागर्दी, पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, सोनभद्र
सोनभद्र में प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने ही कांग्रेसी नेता संदीप सिंह ने पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी की। इस दौरान संदीप सिंह ने एबीपी गंगा के रिपोर्टर नीतेश पाण्डेय पर हमला कर दिया और अपशब्द कहे। यही नहीं एबीपी गंगा के कैमरामैन को भी अपशब्द कहे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता संदीप सिंह ने एबीपी गंगा के रिपोर्टर को जान से मारने की धमकी भी दी है। सोनभद्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सामने एबीपी गंगा के रिपोर्टर के साथ बदसलूकी हुई है। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी की मौजूदगी में संदीप सिंह ने एबीपी गंगा के रिपोर्टर नीतेश पांडेय पर हमला किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=SmnK2tpp14Y&feature=youtu.be

वीडियो में साफ दिख रहा है कि संदीप सिंह ने नीतेश पांडेय को जान से मारने धमकी दी और उन्हें अबशब्द भी कहे। साथ ही संदीप सिंह ने एबीपी गंगा के कैमरामैन को भी अपशब्द कहे। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद प्रियंका गांधी वहां मौन खड़ी रहीं। प्रियंका के सामने ही संदीप सिंह पत्रकार के साथ गुंडई करता रहा, लेकिन प्रियंका गांधी ने संदीप सिंह को रोका तक नहीं और बिना कुछ बोले वहां से निकल गई।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar