मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने जालंधऱ में फहराया तिरंगा, कल छुट्टी का ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस जवानों ने परेड में हिस्सा लिया और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परेड पूरी हुई और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को पंजाब पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बलों, एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट के जरिए सलामी दी। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोज किया गया।

जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी शो किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं, प्रशासन की ओर विभिन्न झांकियों के जरिए विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधार के बारे में बताया गया। इनमें नशा विरोधी झांकी, स्मार्ट सिटी के माध्यम से शहरों का विकास, ग्रामीण विकास, महिला विकास, स्वरोजगार के लिए स्किल ट्रेनिंग, स्वास्थ्य बीमा योजना और शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाया गया।

18 शख्सियतों काे सम्मानित किया

अंत में, मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, शिक्षकों और विशेष सामाजिक योगदान देने वाले व्यक्तियों, कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। कुल मिलाकर समाराेह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 18 शख्सियतों काे सम्मानित किया। इनका चुनाव पंजाब भर से किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जालंधर वेस्ट से विधायक सुशील कुमार रिंकू, कैंट के विधायक परगट सिंह, जालंधर सेंट्रल के विधायक राजिंदर बेरी, विधायक सुरिंदर चौधरी, विधायक बाबा हैनरी, विधायक हरदेव सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया, कांग्रेस नेता मलविंदर सिंह लक्की कांग्रेसी नेता मेजर सिंह मौजूद रहे। इसके साथ-साथ नकोदर के गांव हरिपुर की पंचायत को भी जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया।

जालंधर में कल रहेगी छुट्टी

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया कि 16 अगस्त यानि कल जालंधर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। ऐसा उन्होंने 15 अगस्त को बच्चों द्वारा स्टेडियम में योगदान देने पर किया है। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने प्रैस नोट जारी करके इसका ऐलान किया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *