पंजाब में पीपीएससी का चेयरमैन नियुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 20 Aug 2019

राज्यपाल ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की मौजूदगी में पी.पी.एस.सी के चेयरमैन और दो सदस्यों को शपथ दिलाई 

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के राज्यपाल वी.पी सिंह बदनौर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की मौजूदगी में पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी) के नव-नियुक्त चेयरमैन और दो सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा-मुक्त) सुरिन्दर सिंह ने पी.पी.एस.सी के चेयरमैन के तौर पर शपथ ली जबकि मोहाली के अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज शविन्दर सिंह मान ने अधिकारिक मैंबर और प्रसिद्ध लेखिका एवं कॉलम नवीस हरमोहन कौर संधू (बब्बू तीर) ने गैर-अधिकारिक मैंबर के तौर पर शपथ ली।

यहाँ पंजाब राज्य भवन में मुख्य सचिव श्री करण अवतार सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई। 

लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा-मुक्त) सुरिन्दर सिंह भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड से जनरल अफ़सर कमांडिंग-इन-चीफ़ के तौर पर सेवा-मुक्त हुए हैं। मोहाली के अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज शविन्दर सिंह मान ने पंजाब की सी.बी.आई. अदालत के विशेष जज और इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट चंडीगढ़ के प्रीज़ाईडिंग अफ़सर के तौर पर भी सेवा निभाई है। प्रसिद्ध लेखिका बब्बू तीर चाचा चंडीगढिय़ा के तौर पर जाने जाते स्वर्गीय डा. गुरनाम सिंह तीर की बेटी हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, विशेष मुख्य सचिव राजस्व के.बी.एस. सिद्धू, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सतीश चंद्र, राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम बालामुरगम, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह और परसोनल विभाग के सचिव ए.एस मिगलानी समेत नव-नियुक्त सदस्यों के पारिवारिक मैंबर और शुभचिन्तक मौजूद थे।

इस मौके पर पंजाब पुलिस बैंड की तरफ से राष्ट्रीय गीत की धुन बजाई गई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *