इनोसैंट हाट्र्स के विभोर ने अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप मेंं जीते दो स्वर्ण पदक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 20 Aug 2019

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन में आठवीं कक्षा मेें पढऩे वाले छात्र विभोर अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप मेंं सब जूनियर अंडर-12- 13 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सर्वप्रथम कोलकाता में आयोजित पांचवीं इंटरनैशनल कराटे चैम्पियनशिप-2019 में 12 वर्ष तथा 50 किग्रा मेंं कड़े परिश्रम से स्वर्ण पदक जीता।

यह प्रतियोगिता आल इंडिया शैशंकाई शीटो-रयू-कराटे दी-फैडरेशन द्वारा आयोजित की गई जोकि गर्वनमैंट आफ इंडिया तथा बंगाल ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा पहचानी जाती है। दूसरा स्वर्ण पदक विभोर ने दिल्ली में आयोजित इंडीपैंड्स कप इंटरनैशनल कराटे चैम्पियनशिप में जीता जोकि ‘सीको-काई-कराटे इंटरनैशनल, इंडिया’ तथा ‘भारत कराटे अकादमी’ द्वारा आयोजित की गई थी।

विभिन्न देशों से आए हुए खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विभोर अग्रवाल ने इसमें भी अंडर-१२-१३ वर्ग मेें स्वर्ण पदक जीता। विभोर की इस शानदार सफलता पर मैनेजमैंट ने विभोर अग्रवाल के कोच हरप्रीत सिंह तथा एच.ओ.डी. स्पोट्र्स संजीव भारद्वाज को बधाई दी।

विभोर विद्यालय की कराटे टीम का खिलाड़ी भी है तथा विद्यालय के लिए पदक जीत चुका है। प्रिंसीपल राजीव पालीवाल तथा वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने विभोर की इस जीत पर उसे बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *