अच्छे कार्य करने वालों को प्रमोट किया, इनके अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा : योगी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 697 शब्द|📅 21 Aug 2019

योगी मंत्रीमंडल में 23 नए सहयोगी शामिल, इसमें 18 नए चेहरों को मौका

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मंत्रीमंडल विस्तार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अच्छे कार्य करने वालों को प्रमोट किया गया है। मंत्रीमंडल में 23 नए सहयोगी शामिल किए गए हैं। इसमें 18 नए चेहरे शामिल हैं। ये सभी अनुभवी है, इन सभी का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। उत्तर प्रदेश को देश में सबसे समृद्ध प्रदेश बनाने का हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार काम कर रही है। 2 साल 5 माह बाद सरकार का पहला पुनर्गठन हुआ है। विकास के मापदंडों को पूरा करने के लिए बेहतर काम हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले बिजली व्यवस्था बहुत खराब थी, अब सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डॉ महेंद्र सिंह ने उल्लेखनीय कार्य किया। 12 राष्ट्रीय पुरस्कार उन्होंने अपने विभाग को दिलाए। प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा में रिकॉर्ड रोजगार उपलब्ध कराने में डा. महेंद्र सिंह की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

सपा- बसपा जो काम 10 साल में नहीं कर सकी, हमारे मंत्री ने दो साल में किया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सुरेश राणा ने बहुत बढ़िया काम किया है। 10 वर्षों में जितना गन्ना मूल्य का भुगतान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में नहीं हुआ था उतना मात्र 2 वर्ष में 72 हजार करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को कराने में उनको सफलता प्राप्त हुई। बंद चीनों मिलों को चालू करवाया। किसानों के जीवन में खुशहाली लाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह पंचायती राज के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री थे। उन्होंने पंचायती राज में रिकॉर्ड 1 करोड़ 60 लाख से अधिक शौचालय बनाने के साथ साथ पंचायती राज्य व्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। इस दृष्टि से उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में लिया गया है।

हमारे मंत्रियों ने अपने विभाग में बेहतर कार्य किए

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनिल राजभर स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री थे। उन्होंने अपने विभाग में उल्लेखनीय कार्य किया। होमगार्डों के साथ-साथ विभाग में बड़ा योगदान दिया। इस दृष्टि से उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नीलकंठ तिवारी ने अच्छा काम किया इसलिए प्रमोशन हुआ। विधि और न्याय विभाग के साथ-साथ सूचना विभाग में भी अपना अच्छा कार्य देने की जिम्मेदारी निभाई। संगठन में या सरकार में अच्छा कार्य किया है, उन्हें राज्यमंत्री से प्रमोट करके स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया है। अच्छा कार्य करने वाले रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के विकास के लिए सभी का सकारात्मक सहयोग होना चाहिए। सरकार ने हर क्षेत्र में परिवर्तन करने का प्रयास किया है। प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पूरे प्रदेश में सड़कों में व्यापक परिवर्तन किया गया है।

स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के लिए योजनाओं पर बड़े स्तर पर काम हुआ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही है। जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 एयरपोर्ट क्रियाशील और 11 एयरपोर्ट पर तेजी के साथ काम हो रहा है। अयोध्या में भी एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के लिए योजनाओं पर बड़े स्तर पर काम हुआ है। प्रदेश में सतत औऱ समान व्यवस्था लागू की गई है। अन्य योजनाओं में उत्तर प्रदेश ने व्यापक स्तर पर काम किया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काम हो रहा है। अगले साल गंगा एक्सप्रेस-वे का भी काम शुरू होगा। आगरा और कानपुर में मेट्रो का काम जारी है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *