खुलेआम चल रहा था सेक्स रैकेट, कई शहरों में भेजी जाती थीं लड़कियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 23 Aug 2019

नई दिल्ली। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी में आगरा की किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। सीओ सिविल लाइंस की टीम ने मुम्बई की एक संस्था की सूचना पर छापेमारी कर किशोरी को रेस्क्यू किया। मौके से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। देह व्यापार कराने वाली महिला, उसकी बहू आदि मौके से फरार हो गईं।

मुम्बई की संस्था फ्रीडम फर्म देह व्यापार में धकेली जा रही महिलाओं और बच्चियों को मुक्त कराने का काम करती है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि उक्त संस्थान के लोग उनसे मिले। उन्होंने बताया कि आगरा की एक किशोरी को आदर्श कालोनी में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर सीओ सिविल लाइंस ने महिला एसओ ज्योति सिंह और पुलिस बल को साथ लेकर आदर्श कालोनी में छापा मार दिया। वहां एक घर में करीब 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया।

मौके से टांडा रामपुर, मझोला और भगतपुर थाना क्षेत्र निवासी तीन युवक भी पकड़े गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले आगरा निवासी एक महिला किशोरी को मुरादाबाद की महिला के सुपुर्द की थी। यहां किशोरी को मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। उसे प्रतिदिन ग्राहकों के सुपुर्द कर दिया जाता था। सीओ ने बताया कि मामले में देह व्यापार कराने वाली मकान की मालकिन, उसके कथित पति असलम, उसकी बहू, किशोरी को मुरादाबाद भेजने वाली आगरा की महिला और मौके से पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली और लखनऊ तक भेजी जाती थीं लड़कियां

पुलिस के अनुसार देह व्यापार कराने वाली महिला काफी समय से इस गोरखधंधा में लिप्त है। चार सदस्यों का उसका परिवार है और घर में बीस कमरे बना रखे हैं। जहां प्रतिदिन देह व्यापार धड़ल्ले से चलता है। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी महिला मोबाइल पर संपर्क करने के बाद घर तक लड़कियों को भेजती थी। वह दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ और लखनऊ तक में लड़कियां सप्लाई करती है। कम उम्र की लड़कियां जल्दी जवान दिखे इसके लिए उन्हें तरह-तरह के इंजेक्शन और दवाएं भी देती है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *