पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को तत्काल फंड जारी करने के आदेश, पढ़ें कब मिलेगा मुआवजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्य सचिव द्वारा पंजाब में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्य सचिव करन अवतार सिंह द्वारा सोमवार को यहाँ सचिवों के आपदा प्रबंधन ग्रुप की उच्च-स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए राज्य में युद्ध स्तर पर चल रहे बाढ़ राहत प्रबंधों का जायज़ा लिया और प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के लिए ज़रुरी फंड तुरंत जारी करने के आदेश दिए।

अधिकारियों को राहत कार्यों को और तेज़ करने की हिदायत करते हुए मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी प्रभावित जि़लों में पानी से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं की सप्लाई यकीनी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया।

असली नुकसान का पता पानी घटने के बाद ही लग सकेगा

जालंधर, कपूरथला, फिऱोज़पुर, फाजि़ल्का, मोगा, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर और रोपड़ के डिप्टी कमीश्नरों ने वीडियो कॉन्फ्ऱेंस के द्वारा इस मीटिंग में हिस्सा लिया और उन्होंने अपने जि़लों में चल रहे राहत कार्यों संबंधी जानकारी दी। डिप्टी कमीश्नरों ने अपने अपने जि़लों में बाढ़ों के कारण हुए नुकसान संबंधी संक्षिप्त जानकारी साझी करते हुए बताया कि असली नुकसान का पता पानी घटने के बाद ही लग सकेगा।

राहत कार्यों में आ रही समस्याओं संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमीश्नरों ने इस स्थिति से निपटने के लिए ज़रुरी फंड जारी करने की माँग की। उन्होंने मुख्य सचिव को भरोसा दिया कि उनके जि़लों में स्थिति कंट्रोल में है।

सरकार द्वारा हर संभव सहायता का भरोसा देते हुुए मुख्य सचिव श्री करन अवतार सिंह ने आपदा प्रबंधन ग्रुप और डिप्टी कमीश्नरों को राहत कार्यों को और तेज़ करने के अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसी भी बीमारी को पैदा होने से रोकने के लिए आगामी कदम उठाने की हिदायत दी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *