iPhone रिपेयर हुआ अब आसान, भारत में ऑनलाइन स्टोर खोलेगा Apple

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ऐपल (Apple) के फैंस के लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने ऑनलाइन स्टोर इंडिया में खोलेगी। यानी अब ऐपल आईफोन्स कंज्यूमर्स तक डायरेक्ट पहुंच सकेंगे। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने विदेशी सिंगल ब्रैंड कंपनियों को सीधे वेब स्टोर से प्रॉडक्ट बेंचने की इजाजत दे दी है। लिहाजा ऐपल भारत में अपने वेब स्टोर जल्द खोलेगा।

भारत सरकार के नियम के मुताबिक ऐपल जैसी कंपनियों की अपने 30 प्रॉडक्ट्स का प्रॉडक्शन लोकल स्तर पर करना होगा। इसका सबसे बड़ा फायद यह होगा कि ऐपल के प्रॉडक्ट की कीमत में कमी आएगी। सरकार के नए नियम के बाद ऐपल आईफोन, वॉच और दूसरे प्रॉडक्ट्स भारत में ऑनलाइन सेल कर सकेगा।

30 फीसदी प्रॉडक्शन भारत में

ऑनलाइन सेल शुरू होने के बाद कंपनी की सेल बूस्ट होगी। ऑनलाइन स्टोर्स के अलावा ऐपल धीरे धीरे फिजिकल स्टोर भी बढ़ा रहा है। मौजूदा समय में ऐपल के प्रॉडक्ट ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट पर बिकते हैं। इसके अलावा रिलायंस स्टोर और क्रोमा जैसे थर्ड पार्टी रिटेल स्टोर भी ऐपल के उत्पाद बेचते हैं।

ऐपल अपने प्रॉडक्ट्स को लेकर कई बार विवादों में भी रहा है। ऐपल ने हाल ही में सितंबर, 2015 से लेकर फरवरी, 2017 के बीच बिके 15 इंच के मैकबुक प्रो एक खामी के चलते वापस मंगवाए हैं। डीजीसीए के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन डिवाइसेज में आग लगने का खतरा है।

हालांकि, Virgin ऑस्ट्रेलिया ने यह बैन सभी नए और पुराने ऐपल मैकबुक मॉडल्स पर लगा दिया है। हालांकि, ट्रैवलर्स को राहत देते हुए एयरलाइंस ने केवल चेक-इन बैक में मैकबुक्स न रखने को कहा है। ऐसे में यात्री अपने साथ फ्लाइट में लेकर जा रहे कैरी-ऑन बैग में रखकर ये डिवाइसेज ले जा सकता है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *