जालंधर में बाढ़ से 60,000 एकड़ फसल बर्बाद, बीज उपलब्ध करवाने के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जिलाधीश ने कृषि विभाग को दिए निर्देश -60 हज़ार एकड़ में तबाह हुई फसल

डेली संवाद, लोहियां (जालंधर)
डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कृषि और किसान कल्याण विभाग को कहा कि वह बाढ प्रभावित गाँवों में नुकसान हुई धान और अन्य फसल की जगह गेहूँ की बिजाई से पहले बीजने वाली फसलों (जैद ख़रीफ़) का बीज तुरंत उपलब्ध करवाने के आदेश दिए है।

डीसी ने जारी आदेशों में कहा है कि सतलुज में बाढ कारण जिले में लगभग 60 हज़ार एकड़ में फ़सल खराब हो गई है, जिस कारण पंजाब सरकार ने माल विभाग को तुरंत गिरदावरी करके रिपोट देने के आदेश दिए है ताकि किसानों को मुआवज़ा दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि फिल्लौर सब डिवीज़न के गाँवों में पानी कम होने से माल विभाग की तरफ से विशेष गिरदावरी शुरू की जा रही है जबकि शाहकोट के भी कुछ ज़्यादा प्रभावित गाँवों को छोडकर बाकी गाँवों में गिरदावरी शरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी गेहूँ की बिजाई नवंबर महीनो में होगी, जिस कारण सितम्बर और अक्तूबर महीने के लिए बाढ प्रभावित गाँवों में बिजाई के लिए तोरी, मक्की, बाजरा आदि फसलों का बीज मुफत और तुरंत उपलब्ध करवाया जाये।

इसी दौरान मुख्य कृषि अधिकारी डा. नाज़र सिंह ने कहा कि तेल वाली फसलों, मक्की और हरा चारा आदि फसलें 65 दिनों में तैयार हो जातीं हैं जिससे किसानों को बाढ के कारण हुए नुकसान की कुछ भरपायी हो सकती है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *