13 साल बाद फिर से सड़कों पर दौड़ेगा ‘बजाज चेतक’, ऐसा होगा आपका पसंदीदा स्कूटर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ‘हमारा बजाज’ बोलने से शायद आपको भी दादा-नानी के स्कूटर यानी बजाज चेतक की याद ताजा हो गई होगी. चेतक वही स्कूटर है जो लंबे समय तक भारतीय सड़कों पर राज कर चुका है. अब खबर है लोगों के इस पसंदीदा स्कूटर को कंपनी एक बार फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इस बार स्कूटर के बाजार के ट्रेंड के मुताबिक ऑटो गियर वाला होने की संभावना ज्यादा है. बजाज ऑटो ने अपने स्‍कूटर ब्रांड ‘चेतक’ को दोबारा रजिस्‍टर कराया था, तभी से चेतक के आने की खबरें हैं. खबर यह भी है कि स्कूटर का नया अवतार ई-स्कूटर के रूप में हो सकता है।

सितंबर में लॉन्च हो सकता है स्कूटर

स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बजाज एक बार फिर इस सेगमेंट में वापसी की तैयारी में है और वह भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ. यह स्कूटर बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक डिविजन बजाज अर्बनाइट के जरिये बाजार में उतारा जाएगा. बजाज अर्बनाइट स्कूटर को देश में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है।

हाल में भी इस स्कूटर की टेस्टिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और विडियो ऑनलाइन लीक हुए हैं. यह स्कूटर को सितंबर 2019 में लॉन्च करने की तैयारी है. हालांकि, लॉन्च डेट अभी रिवील नहीं की गई है।

पुराने स्कूटर जैसा होगा स्कूटर का लुक

बजाज के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी संभावना है कि इसकी स्टाइलिंग कुछ हद तक कंपनी के पुराने स्कूटर जैसी होगी, जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर्स की याद दिलाएगा. चौड़े फ्रंट ऐप्रन, कर्व साइड पैनल और बड़े रियर व्यू मिरर के साथ स्कूटर का ओवरऑल लुक दमदार होगा. हालांकि, रेट्रो और मॉडर्न के बीच बैलेंस बनाने के लिए कंपनी स्कूटर में अलॉय वील्ज, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक और एलईडी हेडलैम्प व टेल लाइट दे सकती है।

2006 में बंद कर दिया था स्कूटर निर्माण

गौरतलब है कि साल 2006 में राहुल बजाज के बेटे राजीव बजाज के कंपनी की कमान संभालने के बाद बजाज ने स्‍कूटर निर्माण को पूरी तरह से बंद करके केवल मोटरसाइकिल पर फोकस शुरू किया था. राजीव बजाज का मानना था कि कंपनी को नई पीढ़ी से जोड़कर मार्केट को कनेक्ट करना होगा, लेकिन उनके पिता राहुल बजाज ने उन्हें स्कूटर नहीं बंद करने की सलाह दी थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *