पुडा और डेवलेपमेंट अथारिटी की संत्तियों की कल से होगी ऑनलाइन नीलामी, कैसे लगाएं बोली, यहां पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब अर्बन डिवैल्पमैंट अथॅारिटी (पुड्डा) और पंजाब की अन्य विकास अथॉरिटियों द्वारा 1 सितम्बर, 2019 से जायदादों की ई-नीलामी शुरू की जायेगी। इस ई-नीलामी में राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित संस्थागत साईटों, व्यापारिक जायदादों और रिहायशी प्लाटों की नीलामी की जायेगी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जहां पटियाला विकास अथॉरिटी (पी.डी.ए.), गलाडा, अमृतसर विकास अथॉरिटी (ए.डी.ए.), जालंधर विकास अथॉरिटी (जे.डी.ए.) और बठिंडा विकास अथॉरिटी (बी.डी.ए.) की ई-नीलामी 10 सितम्बर, 2019 को समाप्त होगी वहीं गमाडा की ई-नीलामी 11 सितम्बर, 2019 को मुकम्मल होगी।

ऐरोसिटी में पेट्रोल पंप साइट, सैक्टर 66 -बी में होटल साईट की नीलामी

ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्पमैंट अथॅारिटी द्वारा ऐरोसिटी में पेट्रोल पंप साइट, एयरपोर्ट रोड पर सैक्टर 66 -बी में दो होटल साईटें और आई.टी. सिटी, एस.ए.एस. नगर के आई.टी. /आई.टी.ई.एस. (इन्फॉर्मेशन प्रौद्यौगिकी अनेबलड सर्विसिज) प्लाटों की ई-नीलामी की जायेगी। प्रवक्ता के अनुसार सैक्टर 68 के व्यापारिक स्थानों और एस.ए.एस. नगर के विभिन्न सैक्टरों में स्थित एस.सी.ओज़, बूथों और रिहायशी प्लाटों के साथ-साथ राजपुरा के औद्योगिक प्लॉट भी नीलाम किये जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि पटियाला विकास अथॅारिटी द्वारा अर्बन अस्टेट, फेज़ -2, पटियाला में स्थित ग्रुप हाउसिंग साइट और नाभा रोड पर स्थित मल्टीयूज़ कमर्शियल चंक के साथ-साथ पटियाला, संगरूर और नाभा में दो मंजिला दुकानों, एस.सी.ओज़ और रिहायशी प्लाटों की नीलामी का फ़ैसला लिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथॅारिटी द्वारा लुधियाना में स्थित रिहायशी प्लाटों, एस.सी.ओज़, दुकानों आदि नीलाम की जाएंगी। जबकि बठिंडा विकास अथॅारिटी द्वारा बठिंडा और मलोट की विभिन्न व्यापारिक जायदादों और रिहायशी प्लॉटों की नीलामी की जायेगी।

जालंधर और कपूरथला में इन साइटों की होगी नीलामी

जालंधर विकास अथॅारिटी द्वारा जालंधर, कपूरथला, फिल्लौर और सुल्तानपुर लोधी के एस.सी.एफ. एस.सी.एस. और रिहायशी प्लॉटों की ई-नीलामी की जायेगी। अमृतसर विकास अथॅारिटी द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र की न्यू अर्बन अस्टेट बटाला की स्कूल साइट के अलावा कमर्शियल बूथों, एस.सी.ओज़, अमृतसर और गुरदासपुर की दुकान साईटों की नीलामी की जायेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि ई-नीलामी के दौरान नीलाम की जाने वाली जायदादों सम्बन्धी जानकारी जैसे कि प्रयोग, एरिया, रिज़र्व कीमत, लोकेशन प्लाट आदि, नीलामी शुरू होने से पहले ई-ऑकशन पोर्टल puda.e-auctions.in पर उपलब्ध होगी। ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक बोलीकारों को ई-ऑकशन पोर्टल पर साईन अप करके यूजर आई.डी. और पासवर्ड प्राप्त करना ज़रूरी होगा। बोलीकारों को नैट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड / आर.टी.जी.एस के ज़रिये योग्यता फीस जमा करवानी होगी जोकि रिफंडेबल /अडजस्टेबल होगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *