स्वास्थ्य और पौष्टिक भोजन को लेकर राज्य भर में शुरू हुई ये मुहिम, पढ़ें कार्ययोजना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब सरकार सितम्बर माह ‘पोषण माह ’ के तौर पर मनाएगी – राज़ी पी श्रीवास्तव

डेली संवाद, चंडीगढ़
देश भर में ‘पोषण माह ’ के सम्बन्ध में कार्य योजना का आज नीति आयोग के मैंबर (स्वास्थ्य और पौष्टिकता) डा. विनोद के पाल और भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय के सचिव रबिन्द्रा पंवार की अध्यक्षता अधीन विभिन्न राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेशों का वीडियो कान्फ्ऱेंस के द्वारा जायज़ा लिया गया।

वीडियो कान्फ्ऱेंस के दौरान पोषण माह 2019 में माताओं, बच्चे, किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं को भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने के उद्देश्य को प्रकटाया गया। इसके अलाव पौष्टिकता में विस्तार करने के लिए राज्य, जि़ले और ब्लॉक स्तर पर निवेकली पहुँच अपनाने और जन आंदोलन सरगर्मियां आयोजित करने पर भी ज़ोर दिया गया जिससे बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

पंजाब सरकार की कार्य योजना को विस्तार में बताते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास के सचिव श्रीमती राजी पी श्रीवास्तवा ने बताया कि पोषण माह सितम्बर महीने के दौरान मनाया जायेगा और इस प्रोग्राम को लागू करने वाले 10 विभागों सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, कौशल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, आवास निर्माण और शहरी विकास, युवासेवाओं और खेल, स्कूल शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल सप्लाई और सेनिटेशन और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग शामिल हैं।

मीडिया और खासकर सोशल मीडिया पर प्रचार होगा

‘पोषण माह ’ के दौरान ‘ पोषण भागीदारी ’ चुनिंदा दिनों के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आयोजित की जाने वाली सरगर्मियों के लिए सुमदायिक हिस्सेदारी को उत्साहित करने के लिए इस समय के दौरान स्वास्थ्य और पौष्टिक सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए आंगणवाड़ी केन्द्रों पर विशेष कैंप आयोजित करवाए जाएंगे जहाँ ख़ून की कमी और बच्चों के वृद्धि और विकास के लिए चैकअप किया जायेगा।

इस संबंधीे और जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि ‘पोषण माह ’ के दौरान इसकी सरगर्मियों का मीडिया और खासकर सोशल मीडिया पर प्रचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, कम्युनिटी रेडियो और नुक्कड़ नाटकों के द्वारा राज्य के घर-घर तक पौष्टिक ख़ुराक का संदेश का पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कहा कि विचार-विमर्श, भाषण मुकाबलों, स्कूलों और कॉलेजों में खेल, प्रिंटिंग और ड्राइंग मुकाबलों के द्वारा जागरूकता पैदा की जायेगी। ‘पोषण चौपाल’ के तहत ए.डब्ल्यू. डब्ल्यू, आशा और एएनएम, स्वै सेवीं ग्रुपों, कृषि सोसाइटियों, सहकारी सोसाइटियों का सहयोग लेने की बात भी कही गई।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *