मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई, कही ये बात

Daily Samvad
4 Min Read

शहर की दुर्दशा को लेकर निगम कमिश्नर एवं मेयर तुरंत दे इस्तीफा: रमन पब्बी

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में आज श्रीराम चौक (कंपनी बाग) पर धरना प्रदर्शन कर नगर निगम का पुतला फूंक गहरी नींद में सोई हुई पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन सरकार को जगाने की कोशिश की गई।जिसमें शहर की हुई बदहाल हालत को लेकर मेयर और कमिश्नर को जमकर लताड़ लगाई।

मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, कृष्ण देव भंडारी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, विनोद शर्मा, सुभाष सूद, निगम में उप नेता सुशील शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज उपस्थित हुए।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने बताया कि आज सारे शहर में कूड़े की लिफ्टिंग का प्रबंधन टूटी सड़कें और सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है जिससे आज जालंधर शहर चारों तरफ से बड़े-बड़े गड्ढों बिखरे कूड़े और जमा पानी के कारण आज लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आज लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं मगर हमारे शहर के मेयर और नगर निगम कमिश्नर और प्रशासन गहरी नींद सोया हुआ है।

कांग्रेसी विधायक और पार्षद खुद मेयर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं

भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि नगर निगम की हुई इस बदहाली की वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को जालंधर नगर निगम के कमिश्नर व मेयर का तुरंत प्रभाव से इस्तीफा लेकर किसी उचित व्यक्ति को कमिश्नर वं मेयर बनाया जाए ताकि शहर के हुए बदतर हालातों का सुधार हो सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत ने कहा कि आज शहर की बदतर हालात को लेकर बीते दिनों जालंधर कैंट हल्के के विधायक परगट सिंह और कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। महिंद्र भगत ने बताया कि इससे बड़ी नाकामी की तस्वीर और क्या हो सकती है कि अपनी ही सरकार में मौजूदा विधायक और पार्षद अपने ही मेयर को घेरने लग जाए। नगर निगम के इतिहास में मौजूदा नगर निगम प्रशासन और मेयर सबसे घटिया और बेपरवाह मेयर साबित होंगे।

आज जालंधर की इतनी बुरी हालत हो चुकी है

पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने बताया कि नगर निगम की कार्यप्रणाली के कारण आज सारा शहर चारों तरफ बिखरे सीवरेज के पानी का दंश झेल रहा है उन्होंने कहा कि आज जालंधर की इतनी बुरी हालत हो चुकी है कि अब जालंधर शहर में बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है।

कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध सिद्ध बाबा सोडल जी के मेले को कुछ ही दिन शेष बचे हैं जबकि निगम प्रशासन और मेयर का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है जिसमें कि पूरे देश और विश्व से श्रद्धालुओं का आना होता है पर गहरी नींद में सोया हुआ निगम प्रशासन व मेयर जिनका इस तरफ कोई ध्यान नहीं। वहां पर जगह-जगह टूटी सड़कें खराब स्ट्रीट लाइटें वह व्यवस्था का बुरा आलम हो चुका है कि जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *