जोनल टूर्नामैंट में डिप्स मेहता ने जीते 6 स्वर्ण तथा 7 रजत पदक, देखें सूची

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल मेहता चौक के खिलाडिय़ों ने ज़ोनल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक तथा 7 रजत पदक प्राप्त किए। सभी विजेता विद्यार्थियों को डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने बधाई देते हुए सम्बोधित किया कि खेलों में डिप्स की छात्राओं ने भी दिखा दिया कि वे छात्रों से किसी भी क्षेत्र मे कम नहीं हैं। जो समाज में समानता का संदेश देती है।

गत दिनों पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी सी.सै. स्कूल नंगल(अमृतसर) में जोनल स्तरीय टूर्नामैंट का आयोजन किया गया। जिसमें माझा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न स्कूलों के 400 से अधित विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपने खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। इन खेलों को लडक़े तथा लड़कियों के विभिन्न आयु वर्ग में विभाजित किया गया।

जिसमें डिप्स मेहता चौक की अंडर 14 तथा अंडर 19 की छात्राओं ने फुटबॉल में अपनी अप्रतीम प्रदर्शन दिखाते हुए प्रथम स्थान सहित स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालीवाल अंडर 19 तथा खो-खो अंडर 19 की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिप्स मेहता के युवा खिलाडिय़ों ने क्रिकेट अंडर 14 तथा अंडर 17 में अपने खेल को दर्शाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डिप्स के एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने बधाई दी

वहीं लडक़ों की टीम ने वालीबॉल अंडर 14 तथा अंडर 17 में, बैडमिंटन अंडर 14, 17 तथा 19 में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ लड़कियों ने बैडमिंटन अंडर 14 तथा अंडर 17 में दूसरे स्था सहित रजत पदक प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को डिप्स के एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा तथा स्कूल के प्रिंसीपल पंकड चोपड़ा ने बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में जितना शिक्षा का महत्व है उतना ही खेलों का भी है। खेल में शारीरिक तौर पर तंदरुस्त रखते है तथा हम में जीत की भावना को भी जागृत करते हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *