भाजपा प्रधान अमरजीत अमरी सड़क पर उतरे, कैप्टन के खिलाफ खोला मोर्चा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा प्रधान अमरजीत अमरी सड़क पर उतरे, कैप्टन के खिलाफ खोला मोर्चा

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सरकार द्वारा लगातार बिजली के बिलों में हो रही बढोतरी को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शक्ति सदन में पंजाब सरकार और विधुत विभाग के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए 2 घंटे तक धरना किया। अमरजीत सिंह ने कहा की पंजाब सरकार और बिजली महकमा अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा लोग लगातार बढ़ते बिलों से परेशान है।

उन्होंने पावरकॉम के अधिकारियों को जमकर कोसते हुए आरोप लगाया कि पावरकॉम बिजली के रेट तो बढ़ा रहा है। लेकिन उस हिसाब से सहूलितें नहीं दे रहा। उन्होंने कहा सरकार को जनता से अगर बिल चाहिए तो बिजली भी पूरी देनी चाहिए। उन्होंने कहा पावरकॉम के पास न तो पूरे मुलाजिम है और न ही पूरा समान। उन्होंने कहा कि लोग दो दो महीनो से बिजली महकमे में अपना मीटर चेंज करवाने के लिए चक्कर लगा रहे है। लेकिन पावरकॉम के पास मीटर ही नही उपलब्ध है।

ट्रांसफॉर्मरों को बदल कर बिजली की सप्लाई को ठीक किया जाए

उन्होंने कहा गांवों में ट्रांसफार्मर खराब और जले हुए है। गांवों में खराब और जल चुके ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटों में ठीक किए जाए। या फिर उन ट्रांसफॉर्मरों को बदल कर बिजली की सप्लाई को ठीक किया जाए। अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि बिजली बोर्ड व पावरकॉम में ठेकेदारी सिस्टम पूरी तरह से खत्म कर पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए। घरेलू बिजली रेट को कम किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब के लोगों को लूट रही है। पंजाब में बिजली पैदा करने के बावजूद भी बिजली इतनी महंगी मिल रही है। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार में शहर और गांवों में बिजली की सप्लाई 24 घंटे कम रेटों पर मिलती थी। लेकिन कांग्रेस सरकार में 10 रूपये यूनिट पर भी बिजली के कट कई कई घंटे लगते हैं। इतना ही नहीं कर्मचारी भी अपना काम ठीक से नहीं करते हैं।

व्यपारियों को 5 रुपये यूनिट देना का वादा किया था

उन्होंने कहा पंजाब के पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी बिजली विभाग की खस्ता हालात को देखते हुए महकमा लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कहा की अगर पंजाब सरकार लोगों को सुविधा ही नही दे सकती तो अपने पद से इस्तीफा दे। इस अवसर पर महामंत्री राजीव पांजा ने कहा की जब से पंजाब में कांग्रेस सरकार आए है गांवों के हालात खास्ता है। उन्होंने कहा न तो गांवों में सरकारी हॉस्पिटलों में डॉक्टर पहुंच रहे है। उन्होंने कहा बिजली विभाग की बात की जाए तो उनके दफ्तरों में कोई मुलाजिम होता है।

इस अवसर पर महामंत्री गिरधारी लाल ने कहा की पंजाब सरकार जिस वादों के साथ सत्ता में आए है उन्होंने पूरा नही कर रही। उन्होंने कहा पंजाब सरकार ने व्यपारियों को 5 रुपये यूनिट देना का वादा किया था।लेकिन सरकार बने को 3 साल होने वाले है पंजाब सरकार ने 5 रुपये यूनिट देने के बजाए रेट बढ़ा व्यपारियो की कमर तोड़ दी है।

इस अवसर पर पंकज शर्मा, भूषण वर्मा, बग्गा, अर्जुन तिवाड़ी, देवकीनन्दन, शुशांत कोहली, विजय कुमार, हरप्रीत सिंह बेदी, प्रेम बेरी, ओम प्रकाश, परवेश कुमार, रवि, रहित, दविंदर सिंह, रणवीर, विक्रम, परमिंदर, वरविंदर, हरि मित्तर बद्दन, गौरव पब्बी, विकास, हरविंदर, सुखजिंदर, अमरजीत सिंह, चन्दर शेखर, अमरजीत, इंदरजीत आदि मौजूद रहे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *