राष्ट्रवाद की राह पर सहारनपुर, प्रगति पर उद्योग, अब यहां दंगे नहीं होते हैं : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 764 शब्द|📅 06 Sep 2019

राष्ट्रवाद की राह पर सहारनपुर, प्रगति पर उद्योग, अब यहां दंगे नहीं होते हैं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में 450 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया

डेली संवाद, सहारनपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सहारानपुर का व्यक्ति राष्ट्रवाद के पथ पर है। जिससे उद्योग क्षेत्र में सहारनपुर तेजी के साथ प्रगति कर रहा है। सहारनपुर अब राष्ट्रवाद की राह पर है। यहां अब कोई दंगे नहीं होते हैं। इस जनपद के नाम की गूंज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। यहां जल्द विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली से सहारनपुर की दूरी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां एयरपोर्ट बनाने पर सरकार तेजी से काम कर रही है। सहारनपुर में एयरपोर्ट होने से दिल्ली की दूरी घटेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जिले में 450 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास करते हुए जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है। मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देने के लिए तीन तलाक पर कानून बनाकर उन्हें सम्मान से जीने का रास्ता दिखाया। इसके साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर जरूरतमंद के घर शौचालय बनवाए। जिससे आज हर घर में इज्जतघर है। इससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।

एयरपोर्ट बनाने पर सरकार तेजी के साथ कर रही है काम, दिल्ली की दूरी घटेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नक्काशी बाजार को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं। सहारनपुर को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडैक्ट (ओडीओपी) से बड़ा फायदा हुआ है। यहां लकड़ी की नक्काशी को पूरी दुनिया देख रही है। जिससे सहारनपुर को एक नई पहचान मिल सकी है। सहारनपुर की इस कला को देश और दुनिया तक ले जाने का जो संकल्प लिया, आज उस संकल्प का परिणाम है की एक्सपोर्ट में सहारनपुर एक नई दिशा की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सपा के समय दंगे होते थे, आज अपराधियों में सरकार का खौफ है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ढाई वर्ष पहले यहां क्या स्थिति थी, सभी को पता है। यहां सपा सरकार में दंगा होता था। लूटपाट करवाते थे, बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस करते थे। लेकिन अब प्रदेश में कोई दूसरा कैराना नहीं बनेगा। कैराना में पीएसी की बटालियन स्थापित होने जा रही है। अब उत्तर प्रदेश में अपराधियों में सरकार का खौफ है। ढाई वर्ष के दौरान कोई दंगा प्रदेश के अंदर नहीं हुआ। पर्व और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से बनाए जा रहे हैं। कोई जाति कोई मत कोई मजहब हो पर्व और त्योहार मनाने में कोई बंदिश नहीं है। चाहे वह कांवड़ यात्रा हो या फिर कोई अन्य पर्व हो, धूमधाम के साथ सभी लोग पर्व और त्योहारों को मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को बिना भेदभाव के लिए प्रदेश में लागू किया गया। सपा-बसपा की सरकारों में नौकरी के नाम पर खेल किया जाता था। सपा और बसपा सरकार में नौकरी एक ही बिरादरी के लोगों को मिलती थी, अब ऐसा नहीं होता है। विकास में किसी की जाति नहीं देखी जा रही है। ढाई साल में हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ करीब सवा दो लाख नौकरी बिना किसी भेदभाव के दी गई।

गौ हत्या नहीं होने देंगे, न ही किसी किसान की फसल को बर्बाद होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मार्च 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता संभाली थी। उस समय प्रदेश में अराजकता थी। जगह-जगह अवैध बूचड़खाने चल रहे थे, अव्यवस्था थी। हमारी सरकार आई, अवैध बूचड़खानों को 24 घंटे के अंदर बंद करने का निर्णय लिया। सरकार ने तय किया कि निराश्रित गोवंश के लिए हर जिले में निराश्रित गौ सराय खोलेंगे। इसके लिए हर जनपद को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। अगर कोई किसान अपनी मर्जी से गौवंश को अपने घर में रखेगा तो उसे 900 रुपये देंगे। किसी कीमत पर गौ हत्या नहीं होने देंगे, न ही किसी किसान की फसल को बर्बाद होने देंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ननोता चीनी मिल की डिस्टलरी चलाई जाएगी। बिडवी चीनी मिल को भी चलाने की योजना। गन्ना मिल की लड़ाई सरकार सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में पांच वर्ष से गन्ना का भुगतान बकाया था। हमने 73 हजार करोड़ का बकाया भुगतान किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *