राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस खोलने से पाकिस्तान ने किया इनकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 07 Sep 2019

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस खोलने से पाकिस्तान ने किया इनकार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस खोलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान भारत को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दे सकता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को आइसलैंड, स्विटजरलैंड और स्लोवेनिया के दौरे पर जाने वाले हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान में कहा है कि भारत की सरकार ने पाकिस्तान से एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत मांगी थी, ये उनके राष्ट्रपति के विदेश दौरे से जुड़ा हुआ था, मौजूदा हालात को देखते हुए पाकिस्तान ने भारत को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस फैसले को हरी झंडी दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को तीन देशों की विदेश यात्रा पर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को तीन देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसलैंड, स्विटजरलैंड और स्लोवेनिया के दौरे पर सोमवार को निकलने वाले हैं. राष्ट्रपति इस दौरे में इन देशों के साथ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर भारत का पक्ष रखेंगे. इसके अलावा इन देशों के साथ व्यापार समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *