प्रयोग, प्रयास, प्रतिबद्धता पर आधारित है सफलता, वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता व कर्तव्यबोध को नमन है: राठौर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 07 Sep 2019

विक्रम छुएगा चाँद एक दिन ..!

प्रयोग, प्रयास, प्रतिबद्धता पर आधारित है सफलता, वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता व कर्तव्यबोध को नमन है: राठौर

डेली संवाद, जालंधर
विक्रम एक दिन अवश्य चाँद को छुएगा और इसरो के वैज्ञानिक अंतरिक्ष मे अपना वांछित मिशन भी पूरा करेंगे। उक्त विश्वास प्रकट करते हुए भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि प्रयोग, प्रयास, प्रतिबद्धता पर ही सफलता आधारित है। पहले ही प्रयास में असफलता के बावजूद भारतीय वैज्ञानिको की प्रतिबद्धता व कर्तव्यबोध को नमन है।

उन्होंने कहा कि  चंद्रयान-2 चंद्रमाँ पर चाहें निर्धारित स्थान पर सफलतापूर्वक नहीं उतर पाया परन्तु हमारे वैज्ञानिको ने अनथक प्रयास किया। हमे गर्व है भारतीय वैज्ञानिकों पर जिन्होंने कड़ी मेहनत करके इसे सफल बनाने का हर सम्भव प्रयास किया।उन्होंने कहा कि संपर्क टूटा है, विश्वास नहीं।

यह मिशन भारत के अंतरिक्ष में नए कीर्तिमानों की नींव है

उन्होंने कहा कि नासा अपने चंद्र मिशन में सफल होने से पहले करीब 8 से 10 बार असफल हुआ था। हमारे वैज्ञानिकों ने पहली बार में चंद्रमा से 2.1 किलोमीटर पहले तक पहुच गए गए है। यह प्रयास किसी सफलता से कम नही है। राठौर ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिको की सवेदनशीलता, कर्मठता व नित नया करने की अभिलाषा, प्रतिबद्धता को नमन है।चंद्रयान के कारण आज भारत के करोड़ो छात्र स्पेस साइंस के लिए अचानक उत्सुक नजर आ रहे हैं यह मिशन की सफलता है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *