अफगानिस्तान में बम बलास्ट, राष्ट्रपति के कार्यालय को बनाया गया निशाना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 08 Sep 2019

अफगानिस्तान में बम बलास्ट, राष्ट्रपति के कार्यालय को बनाया गया निशाना

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज एक बड़ा बम धमाका हुआ। राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय को निशाना बनाया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के नांगरहार प्रांत के जलालाबाद के कैंपेन कार्यालय के पास रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक बड़ा धमाका हो गया।

हालांकि, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अशरफ गनी वर्तमान में वाशिंगटन में अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ यूएस-तालिबान शांति वार्ता पर चर्चा कर रहे हैं। तालिबान द्वारा गारंटी के लिए अफगानिस्तान से 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस लेने के फैसले के बाद यह चर्चा हो रही है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता को रद करने का फैसला लिया है। ट्रंप ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने ये फैसला काबुल कार बम बलास्ट की वजह से लिया है, जिसकी जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। इस ब्लास्ट में एक अमेरिकी सैनिक समेत 12 लोगों की मौत हो गई। उधर, राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में वास्तविक शांति केवल तभी संभव है जब तालिबान ने अपनी हिंसा को रोका और सरकार के साथ सीधी बातचीत की।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *